Himachal Cabinet Expansion, तीन विधायकों ने संभाली मंत्री पद की कुर्सी, राजभवन में ली शपथ
Himachal Cabinet Expansion हिमाचल प्रदेश केबिनेट का विस्तार हो गया। सुबह 11 बजे राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश केबिनेट का विस्तार हो गया। सुबह 11 बजे राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया सहित पांवटा साहिब से सुखराम चौधरी और बिलासपुर से राजेंद्र गर्ग मंत्री पद की शपथ ली। राकेश पठानिया को रात को राजभवन से निमंत्रण पत्र भी प्राप्त हो गया था। जयराम सरकार में शामिल हुए तीन मंत्रियों को विभागों का आवंटन प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के बाद तय होगा। अनिल, किशन कपूर व विपिन सिंह परमार के विभाग मुख्यमंत्री के पास हैं। मंत्रियों के विभागों में फेरबदल तय माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पांवटा विधानसभा क्षेत्र को पहली बार मिला मंत्री पद, जेई की नौकरी छोड़ राजनीति में उतरे थे सुखराम चौधरी
यह भी पढ़ें: नए मंत्रियों के शपथ समारोह के बाद बोले सीएम जयराम, मंत्रियों के विभागों में हो सकता है फेरबदल
पहली बार जीते गर्ग कैबिनेट मंत्री बनेंगे
घुमारवीं से पहली बार चुनाव जीतकर आए राजेंद्र गर्ग को मंत्री पद का तोहफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आशीर्वाद से मिला है। कैबिनेट मंत्री बनने वाले गर्ग पहले ऐसे विधायक होंगे, जो पहली मर्तबा जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: शिमला में राकेश पठानिया के मंत्री पद की शपथ लेते ही नूरपुर में फूटे पटाखे, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
यह भी पढ़ें: नूरपुर में पहली बार लहराया था भगवा, तीन बार विधायक रहे राकेश पठानिया बने मंत्री, जानिए राजनीतिक सफर