Move to Jagran APP

Fatehpur By Election Result: फतेहपुर में भवानी पठानिया ने दर्ज की बड़ी जीत, बलदेव ने कई राउंड में बनाई बढ़त

Fatehpur Himachal By Election Result फतेहपुर उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी भवानी पठानिया 5789 मतों से विजयी रहे हैं। 24वें चरण में कांग्रेस के भवानी पठानिया 1852 मतों से आगे रहे। उन्हें 24वें राउंड तक 24449 मत मिले

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 02 Nov 2021 07:55 AM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 03:13 PM (IST)
Fatehpur By Election Result: फतेहपुर में भवानी पठानिया ने दर्ज की बड़ी जीत, बलदेव ने कई राउंड में बनाई बढ़त
फतेहपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी भवानी पठानिया 5789 मतों से विजयी रहे हैं।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Himachal By Election Result, फतेहपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी भवानी पठानिया 5789 मतों से विजयी रहे हैं। 24वें चरण में कांग्रेस के भवानी पठानिया 1852 मतों से आगे रहे। उन्हें 24वें राउंड तक 24449 मत मिले, जबकि भाजपा के बलदेव ठाकुर को 18660 मत मिले। इसी तरह से डाक्‍टर राजन सुशांत को 12927, पंकज दर्शी को 375, डाक्‍टर अशोक सोमिल को 295 और नोटा को 389 मत मिले हैं, जबकि 57 मत रिजेक्ट हुए हैं।

loksabha election banner

सुजान सिंह पठानिया के निधन के कारण फतेहपुर में उपचुनाव हुआ, जिसमें उनके पुत्र भवानी पठानिया को पार्टी ने अपना प्रत्‍याशी बनाया और उन्‍होंने बड़ी जीत हासिल की है।

19वें राउंड में कांग्रेस के भवानी 4599 मतों से आगे हैं। अभी तक भवानी को 19637, भाजपा के बलदेव ठाकुर को 15638 और आजाद प्रत्‍याशी राजन सुशांत को 10 622 मत मिले हैं। इसके अलावा 306 लोगों ने नोटा को चुना है। 17वें राउंड में कांग्रेस के भवानी पठानिया 3290 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। 17 वें राउंड में भवानी पठानिया को 17337 मत मिले, जबकि भाजपा के बलदेव ठाकुर को 14047 मत मिले। इसी तरह से डा. राजन सुशांत को 9198 मत मिले हैं। फतेहपुर उपचुनाव के 15वें चरण में कांग्रेस के भवानी पठानिया 1852 मतों से आगे चल रहे हैं।

फतेहपुर उपचुनाव में 11वें राउंड में भाजपा के बलदेव ठाकुर 861 मतों से आगे चल रहे थे। उन्हें 11वें राउंड तक 10504 मत मिले, जबकि कांग्रेस के भवानी पठानिया को 9643 मत मिले। इसी तरह से डाक्‍टर राजन सुशांत को 5846, पंकज दर्शी को 236, डाक्‍टर अशोक सोमल को 142  और नोटा को 198 मत मिले।

फतेहपुर उपचुनाव में सातवें राउंड में भाजपा के बलदेव ठाकुर 972 मतों से आगे चल रहे थे। उन्हें चौथे राउंड में 6844 मत मिले, जबकि कांग्रेस के भवानी पठानिया को 5872 मत मिले। इसी तरह से डाक्‍टर राजन सुशांत को 3345, पंकज दर्शी को 187, डा. अशोक सोमल को 81 और नोटा को 123 मत मिले।

दस बजे आए रुझान में भाजपा प्रत्‍याशी बलदेव ठाकुर ने बढ़त बना ली थी। तीसरे राउंड में बलदेव ठाकुर पहले नंबर पर आ गए। कांग्रेस 2690, भाजपा 3146, राजन सुशांत 940, अशोक सोमल 37, पंकज दर्शी 131, नोटा 41 लोगों ने चुना। फतेहपुर में भाजपा के बलदेव ठाकुर 456 मतों से आगे रहे।

फतेहपुर प्रथम चरण की मतगणना के ताजा रुझानों में कांग्रेस प्रत्‍याशी भवानी पठानिया आगे चल रहे थे। फतेहपुर से बलदेव ठाकुर 1094, भवानी पठानिया 1188, पंकज दर्शी 48, अशोक सोमल 12, राजन सुशांत 224 और 16 मत नोटा को पड़े।  भवानी पठानिया 94 वोट से आगे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.