Move to Jagran APP

दिल्‍ली चुनाव में हिमाचल के भाजपा नेता नहीं दिखा पाए करिश्‍मा, मुश्किल से एकमात्र सीट पर दिला पाए जीत

Himachal BJP Leaders Performance दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूरी कैबिनेट के साथ प्रचार में डटे प्रदेश भाजपा नेता कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 11:10 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 02:46 PM (IST)
दिल्‍ली चुनाव में हिमाचल के भाजपा नेता नहीं दिखा पाए करिश्‍मा, मुश्किल से एकमात्र सीट पर दिला पाए जीत
दिल्‍ली चुनाव में हिमाचल के भाजपा नेता नहीं दिखा पाए करिश्‍मा, मुश्किल से एकमात्र सीट पर दिला पाए जीत

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूरी कैबिनेट के साथ प्रचार में डटे प्रदेश भाजपा नेता कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने जहां प्रचार किया, उनमें से केवल रोहतास नगर सीट पर ही जीत मिल पाई है। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर व विधायक विजय अग्निहोत्री की ड्यूटी प्रचार के लिए रोहतास नगर विधानसभा सीट पर लगाई गई थी। इस सीट पर भाजपा के जितेंद्र महाजन ने जीत हासिल की है। यह जीत प्रदेश भाजपा के लिए थोड़ी राहत भरी बात है।

loksabha election banner

जयराम ठाकुर, डॉ. राजीव बिंदल सहित कैबिनेट मंत्रियों, भाजपा विधायकों और 70 के करीब कार्यकर्ताओं ने करीब 15 दिनों तक दिल्ली में प्रचार किया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 14 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया था। इसके अलावा डॉ. राजीव बिंदल और अन्य नेताओं ने भी प्रचार में खूब मेहनत की थी।

भाजपा नेताओं का दावा है कि भले ही चुनाव में जीत न मिली हो लेकिन जिन सीटों पर वे प्रचार के लिए गए थे, वहां पर वोट प्रतिशतता पहले के मुकाबले बढ़ी है। जीत व हार का अंतर भी पिछले चुनाव की अपेक्षा काफी ज्यादा कम हुआ है। प्रदेश के भाजपा नेताओं को उन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जहां पर हिमाचल से संबंध रखने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है।

जनमत स्वीकार करती है भाजपा : बिंदल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि लोकतंत्र में जनमत सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। जनता का आदेश सर्वोपरि है। भाजपा जनमत को स्वीकार करती है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कड़ी मेहनत की परंतु नतीजे आशानुरूप नहीं रहे। भाजपा दिल्ली में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए पांच वर्ष विकास के लिए विधानसभा में आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप पार्टी का वोट प्रतिशत पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में बढ़ा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.