अग्निकांड पीड़ित को दिए बर्तन
संघोल पंचायत के टिकरू गांव में सिलेंडर लीक होने से लगी आग में सब कुछ गवा देने वाली बुजुर्ग महिला की सहायता के लिए लोग आगे आए हैं। जयसिंहपुर निवासी सोम दत्त शर्मा जिनकी बर्तन की दुकान है। उन्होंने पीड़ित
संवाद सूत्र, जयसिंहपुर : संघोल पंचायत के टिकरू गांव में सिलेंडर लीक होने से लगी आग में सब कुछ गंवा देने वाली बुजुर्ग महिला की सहायता के लिए लोग आगे आए हैं। जयसिंहपुर निवासी सोम दत्त शर्मा, जिनकी बर्तन की दुकान है, ने पीड़ित परिवार को घर में इस्तेमाल होने वाले बर्तन दिए।
मंगलवार को जयसिंहपुर में सोम दत्त शर्मा ने बुजुर्ग महिला के पोते को यह सामान भेंट किया। सोम दत्त शर्मा ने बताया कि अग्निकांड में बुजुर्ग महिला का सारा सामान जल गया था। इस परिवार में दो बुजुर्ग महिलाएं व उनके पोता-पोती हैं। बुजुर्ग महिला के बेटे का देहांत हो चुका है, जबकि बहू कई वर्षों से लापता है। लोगों से उन्हें परिवार की खस्ता हालत के बारे में पता चला तो उन्होंने बर्तन उपलब्ध करवा दिए।