Move to Jagran APP

स्वास्थ्य मंत्री ने धर्मशाला में शुरू की बाइक एंबुलेंस सेवा, टांडा में आरकेएस बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Bike Ambulance Dharamshala हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल आज धर्मशाला पहुंचे। उसके यहां पहुंचने पर धर्मशाला विधायक विशाल नेहरिया के नेतृत्व में भाजपा मंडल धर्मशाला की ओर से उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्‍न आपस में मिठाई बांटकर मनाया।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 01:32 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 01:32 PM (IST)
स्वास्थ्य मंत्री ने धर्मशाला में शुरू की बाइक एंबुलेंस सेवा, टांडा में आरकेएस बैठक की करेंगे अध्यक्षता
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल आज धर्मशाला पहुंचे।

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल आज धर्मशाला पहुंचे। उसके यहां पहुंचने पर धर्मशाला विधायक विशाल नेहरिया के नेतृत्व में भाजपा मंडल धर्मशाला की ओर से उनका स्वागत किया गया। भाजपा मंडल धर्मशाला के पदाधिकारियों ने सबसे पहले मंत्री राजीव सैजल, विधायक विशाल नेहरिया को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में बिहार चुनाव विस चुनाव एवं अन्य प्रदेशों में उपचुनावों में भाजपा को मिली जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्‍न आपस में मिठाई बांटकर मनाया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मंडल मिलन कार्यक्रम के तहत संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्वास्थ्य सेवाओं तथा विभाग संबंधी सुझाव सुने तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया।

loksabha election banner

वहीं डा. राजीव सैजल ने जोनल अस्पताल धर्मशाला में 108 बाइक एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा 108 बाइक एंबुलेंस सेवा से शहर की तंग गलियों में रहने वाले लोगों को एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकेगी। इस दौरान उन्होंने जोनल अस्पताल धर्मशाला का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में इलाज करवा रहे कोविड-19 के मरीजों से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की और अस्पताल में उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने मरीजों के तीमारदारों से आग्रह किया कि जुकाम खांसी के लक्षणों को हल्के में न लें और प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों का पालन कर तथा किसी भी प्रकार की भ्रांतियों से बचें। उन्होंने मंडल कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ताओं को संगठन संबंधित सुझाव दिए तथा पार्टी की प्रस्तावित योजनाओं को भी सांझा किया। वहीं इस कार्यक्रम के उपलक्ष में विशाल नैहरिया ने कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आगामी 19-20 नवंबर के प्रवास कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया। मिलन कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.