Move to Jagran APP

मनाली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, एक घंटे तक चली मंत्रणा

Nitin Gadkari and Manohar Khattar Meets नितिन गडकरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हिमाचल दौरे पर हैं। दोनों नेताओं ने शनिवार सुबह मनाली के घुड़दौड़ में मुलाकात की। दोनों के बीच करीब एक घंटा बात हुई और साथ नाश्ता किया। दोनों के बीच लंबी मंत्रणा हुई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 26 Jun 2021 01:42 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jun 2021 03:22 PM (IST)
मनाली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, एक घंटे तक चली मंत्रणा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हिमाचल दौरे पर हैं। फाइल फोटो

मनाली, जागरण संवाददाता। Nitin Gadkari and Manohar Khattar Meets, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हिमाचल दौरे पर हैं। दोनों नेताओं ने शनिवार सुबह मनाली के घुड़दौड़ में मुलाकात की। दोनों के बीच करीब एक घंटा बात हुई और साथ नाश्ता किया। दोनों के बीच लंबी मंत्रणा हुई है। अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। गडकरी आज परिवार सहित मणिकर्ण घूमने जाएंगे। खट्टर का अटल टनल जाने का कार्यक्रम है।

prime article banner

नाश्ते के साथ साथ दोनों नेताओं ने विकासात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की। दोनों के बीच करीब एक घंटा बातचीत हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हरियाणा के प्रस्तावित सड़क मार्गों को लेकर चर्चा की। बातचीत करने के बाद मुख्यमंत्री खट्टर अटल टनल निहारने धुंधी गए, जबकि केंद्रीय मंत्री का काफिला दोपहर के समय मनाली के साथ लगते शनाग गांव की ओर रवाना हुआ।

बताया जा रहा है कि यहां गडकरी नामी रेस्तरां में लंच भी करेंगे और साहसिक खेलों का भी आनंद लेंगे। केंद्रीय मंत्री अपने पांच दिवसीय दौरे पर आए हैं। वह 24 जून को मनाली पहुंचे हैं, जबकि सोमवार को उनके वापस लौटने का कार्यक्रम है। पिछले कुछ दिनों से कुल्लू मनाली में वीआईपी मूवमेंट बढ़ गई है। स्मृति ईरानी कुल्लू घूमकर बापस लौट गई है जबकि गडकरी व खट्टर मनाली की वादियों में घूमने का आनंद ले रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू में राहत और मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी के कारण प्रदेश में वीआइपी मूवमेंट बढ़ी है। नेता व अभिनेता सहित नामी खिलाड़ी भी हिमाचल की वादियों में सुकून के पल बिताने पहुंच रहे हैं। बीते दिनों बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी शिमला घूमकर लौटे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.