हलेड़कलां पंचायत में प्रधान पद के नतीजे पर विवाद, एक वाेट से हारा प्रत्याशी धरने पर बैठा Kangra News
Haledkalan Panchayat हलेड़कलां में पंचायत प्रधान पद के नतीजे को लेकर विवाद बढ़ गया है। मात्र एक वोट से हारने वाले प्रत्याशी ने मतगणना में धांधली के आरोप लगाए हैं। अरुण कुमार अपने समर्थकों सहित जमानाबाद कांगड़ा सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं।
कांगड़ा, जेएनएन। विकास खंड कांगड़ा के तहत पंचायत हलेड़कलां में पंचायत प्रधान पद के नतीजे को लेकर विवाद बढ़ गया है। मात्र एक वोट से हारने वाले प्रत्याशी ने मतगणना में धांधली के आरोप लगाए हैं। हलेड़कलां पंचायत में प्रधान पद के चुनाव में एक वोट से हारे हुए प्रत्याशी अरुण कुमार अपने समर्थकों सहित जमानाबाद कांगड़ा सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ 150 से ज्यादा लोग मौजूद हैं। वे चुनाव दोबारा करने की मांग कर रहे हैं।
पंचायत हलेड़कलां के प्रधान पद के चुनाव का नतीजा अभी कुछ समय पहले घोषित किया गया, जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजेस्याल को 1 वोट से विजयी घोषित किया गया है, इस पर दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी अरुण कुमार ने आरोप लगाया है कि उनको हराने के लिए हेरा फेरी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया चुनाव करवा रहे एआरओ अनिल कुमार कांगड़ा के भाजपा पूर्व विधायक संजय चौधरी के रिश्तेदार हैं, उनकी मिलीभगत से भाजपा समर्थित उम्मीदवार को जिताया गया है।
पंचायत में प्रधान पद के उमीदवार की मतगणना शुरू हुई, जिसमें पहली बार मत गणना में राजेस्याल को 600 व अरुण कुमार को 570 वोट मिले, जिससे 30 वोट से राजे स्याल को विजयी हुए। लेकिन अरुण कुमार ने फिर से मतगणना करवाई जिससे कभी उसके वोट कम ज्यादा हुए। पांच से छह बार गिनती के बाद निर्वाचन अधिकारी व उपमंडल अधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा की उपस्तिथि में राजे स्याल को 578 व अरुण कुमार को 577 वोट मिले, जिसपर राजे स्याल को एक वोट से विजयी घोषित किया गया।
अरुण कुमार के समर्थक हलेड़कलां पंचायत भवन के वाहर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन पर उतारू हो गए। वे दोबारा चुनाव की मांग कर रहे हैं व प्रसासन के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर थाना प्रभारी कांगड़ा भारत भूषण अपने दल बल के सहित मौजूद हैं। माहौल तनावपूर्ण बन गया है। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं, जिससे प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
पंचायत हलेड़कलां में पंचायत प्रधान पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में थे और रातभर जारी वोटों की गिनती के कारण चुनाव परिणाम सोमवार दोपहर को घोषित किए गए। पंचायत प्रधान के नतीजों के लिए 6 बार मतगणना की गई, जिससे चुनाव परिणाम आने में देरी हुई।
यह भी पढ़ें: नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ, यहां अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का भी हुआ चुनाव, देखिए तस्वीरें Kangra News
यह भी पढ़ें: नूरपुर नगर परिषद पर भाजपा समर्थित अशोक शर्मा और रजनी महाजन काबिज, वन मंत्री की मौजूदगी में ली शपथ