Move to Jagran APP

13 से 20 फरवरी तक पूरे प्रदेश के हर एक बूथ में भाजपा मनाएगी गुरु रविदास जंयती

पूरे प्रदेश में हरेक बूथ में भाजपा गुरु रविदास जयंती मनाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश की बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा नितेन कुमार ने की।

By Richa RanaEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 01:55 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 01:55 PM (IST)
13 से 20 फरवरी तक पूरे प्रदेश के हर एक बूथ में भाजपा मनाएगी गुरु रविदास जंयती
पूरे प्रदेश में हरेक बूथ में भाजपा गुरु रविदास जयंती मनाने जा रही है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। पूरे प्रदेश में हरेक बूथ में भाजपा गुरु रविदास जयंती मनाने जा रही है।

prime article banner

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश की बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा नितेन कुमार ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि गुरु श्री रविदास की जयंती को 13 फरवरी से लेकर 20 फरवरी 2022 तक मोर्चा पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक बड़ी धूमधाम से मनाएगा व इस उपलक्षपर बैठक में रणनीति भी बनाई गई।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश नाथ धीमान ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की जनता को 50वें पूर्ण राजस्व दिवस को दिए गए हिमाचल प्रदेश वासियों को तोहफ़ो जैसे 60 यूनिट तक मुफ्त बिजली, और 125 यूनिट तक मात्र एक रुपये पर यूनिट के हिसाब से बिजली का बिल लिया जाएगा, पुलिस कांस्टेबलों को 2015 से पहले का पे बैंड लागू किया गया, हिमाचल प्रदेश के 1,75,000 पेंशनरों को पंजाब वेतन आयोग के आधार पर पेंशन लाभ दिया जाएगा और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए निर्धारित 35000 रुपये आय सीमा को बढ़ाकर 50000 रुपये कर दिया और आदि दिए गए तोहफों का अनुसूचित जाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश द्वारा बड़े जोर शोर से स्वागत किया गया व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का प्रदेश की जनता को दिए गए तोहफों के लिए धन्यवाद भी किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.