अन्य राज्य के वाहनों को शिमला आने पर देना होगा ग्रीन टैक्स
शहर में अब बाहर से आने वाले वाहनों पर ग्रीन टैक्स वसूला जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने आज सालाना बजट में इसकी घोषणा की है। इसके मुताबिक अगले वित्तीय वर्ष से शहर में अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों से टैक्स वसूला जाएगा।
शिमला, जेएनएन। शहर में अब बाहर से आने वाले वाहनों से ग्रीन टैक्स वसूला जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने आज सालाना बजट में इसकी घोषणा की है। इसके मुताबिक अगले वित्तीय वर्ष से शहर में अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों से टैक्स वसूला जाएगा। टैक्स की राशि भार से लेकर शिमला में रहने वाली समय अवधि पर निर्भर करेगी।
छोटे वाहनों पर कम और बड़े वाहनों पर ज्यादा टैक्स लगेगा कितने समय के लिए शिमला में रहना है। इस पर यह तय किया जाएगा। नगर नगर निगम को सालाना 1 से 15 करोड़ की आय होगी आर्थिक तंगी से गुजर रहे नगर निगम के लिए यह एक वरदान आने वाले समय में साबित हो सकता है। निगम फिलहाल अपने खर्च से काफी कम राशि जुटा पा रहा था लेकिन इसके लागू होने के बाद निगम की आय में अच्छी खासी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
सत्या कौंडल ने बजट भाषण में इसकी घोषणा की है कि शहर में आने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों से ग्रीन टैक्स लगाया जाएगा इसकी दर 50 से लेकर 200 रुपये तक होगी इसके बाद ही बाहर से आने वाले वाहनों को शिमला में एंट्री दी जा सकेगी।