आनी में सड़क हादसे में वाहन सवार ग्राम रोजगार सेवक की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल
जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में ओलवा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दूसरा व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति आनी उपमंडल मुख्यालय से अपने घर जा रहे थे
कुल्लू, संवाद सहयोगी। Kullu Road Accident, जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में ओलवा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति आनी उपमंडल मुख्यालय से अपने घर जा रहे थे कि देर रात को ओलवा के समीप वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में काल का ग्रास बने शख्स की पहचान शेर सिंह निवासी ओलवा कोट के रूप में हुई है जो दलाश पंचायत में बतौर ग्राम रोजगार सेवक कार्यरत था। वाहन चालक गुलाब सिंह दुर्घटना में बुरी तरह से जख्मी हो गया है। लिहाजा गुलाब को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी में भर्ती किया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार यह हादसा दलाश-ओलवा मार्ग में ग्राहणा के पास पेश आया है। बताया जा रहा वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। उधर हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
साहो में तेज रफ्तार पर लगे रोक
साहो। चंबा-साहो व साथ लगते संपर्क मार्गों पर बिना लाइसेंस वाले चालक वाहन दौड़ा रहे हैं। इनमें ज्यादातर 18 साल से कम आयु वाले चालक हैं, जो अकसर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर पुलिस व परिवहन विभाग भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। दोपहिया वाहन जिस गति से दौड़ रहे हैं, उसे देख लगता है कि कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस कारण साहो बाजार में अधिक समस्या पेश आ रही है। यहां लोगों की काफी चहल-पहल रहती है, ऐसे में लोगों को हर समय हादसा होने का डर सताता रहता है। लोगों ने मांग की है कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसा जाए।