हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में सवाल गलत होने पर युवाओं को मिलेगा ग्रेस मार्क्स
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 02:20 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 03:56 PM (IST)
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे। परीक्षा के दौरान 2 सवालों के गलत होने का दावा किया गया था। जिस पर पुलिस ने जांच की है। जांच में पाया गया है कि दो नहीं एक प्रश्न गलत था। इसलिए पुलिस प्रशासन ने विशेषज्ञों की सलाह लेने के बाद परीक्षार्थियों को एक अंक देने का फैसला लिया है। डीजीपी सीता राम मरडी ने धर्मशाला में नार्थ जोन के थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी दी है। यह हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात है। करीब 39 हजार युवाओं ने हिमाचल पुलिस की लिखित परीक्षा दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें