बेहतरीन कार्यों के लिए राज्यपाल ने सम्मानित किए डीजीपी हिमाचल संजय कुंडू
DGP Sanjay Kundu राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू को राजभवन में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। कुंडू ने डीजीपी का पदभार संभालने के बाद विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर नए प्रयास किए हैं।
शिमला, जेएनएन। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू को राजभवन में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। कुंडू ने डीजीपी का पदभार संभालने के बाद विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर नए प्रयास किए हैं। राष्ट्रीय महिला वालंटियर स्कीम, जागरूकता शिविर, महिला पुलिस बल की संख्या और सीसीटीवी कैमरों को स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। पुलिस थानों में नया रजिस्टर लगाया गया। इसके साथ रजिस्टर नंबर 27 में आत्महत्याओं के मामलों को दर्ज किया जा रहा है। 28 नंबर रजिस्टर में लापता महिलाओं और बच्चों का रिकॉर्ड दर्ज करने की व्यवस्था की गई है।
राज्यपाल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के अलावा पुलिस प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की। पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को 29 अक्टूबर को राजभवन में आयोजित बैठक में लिए गए फैसलों और आगामी कार्रवाई से भी अवगत करवाया था। उन्होंने राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह में होने वाले रजत जयंती समारोह में शामिल होने का आग्रह किया।