Move to Jagran APP

बिना भेदभाव हर पात्र व्यक्ति की सहायता कर रही प्रदेश सरकार : विक्रम ठाकुर

राजकीय वरिष्‍ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा में उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से पात्र लोगों को सहायता राशि के चेक वितरण किए। उन्होंने क्षेत्र के 128 पात्र परिवारों को लगभग 29 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक भेंट किए।

By Richa RanaEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 04:36 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 04:36 PM (IST)
बिना भेदभाव हर पात्र व्यक्ति की सहायता कर रही प्रदेश सरकार : विक्रम ठाकुर
डाडासीबा में उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से पात्र लोगों को सहायता राशि के चेक वितरण किए।

जसवां परागपुर/डाडासीबा, जेएनएन। राजकीय वरिष्‍ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा में उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से पात्र लोगों को सहायता राशि के चेक वितरण किए। उन्होंने क्षेत्र के 128 पात्र परिवारों को लगभग 29 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक भेंट किए।

loksabha election banner

इसके अतिरिक्त उद्योग मंत्री ने अनुवर्ती कार्यक्रम योजना के तहत 22 महिलाओं को सलाई मशीने भी बांटी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से सबसे ज्यादा सहायता राशि यदि किसी क्षेत्र में उपलब्ध करवाई गई है, तो वह जसवां परागपुर विधान सभा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त उनके स्वयं के डिस्क्रीश्नरी ग्रांट से भी करोड़ों रूपये की सहायता राशि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में पात्र परिवारों को सहायता के रूप में दी गई है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में दी गई सहायता राशि में से ज्यादातर राशि गंभीर रूप से बिमार चल रहे रोगियों के उपचार के लिए आवंटित की गई है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों की पढ़ाई, सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिवारों की आर्थिक सहायता, कन्याओं के विवाह, घरों के सुधार एवं निर्माण हेतु तथा गरीबों को आर्थिक सहायता के लिए यह राशि वितरित की गई है।

उन्होंने कहा कि जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र का चौतरफा विकास उनकी प्राथमिक है। इस लिए विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद डाडासीबा में 50 बिस्तर के अस्पताल के निर्माण हेतु 6.86 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो गई है, जिसका कार्य जल्द शुरु किया जाएगा। इसके अतिरिक्त डाडासीबा में डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए  5.78 करोड़ की राशि भी सरकार द्वारा स्वीकृत कर दी गई है।

इस अवसर पर व्यापार मंडल डाडासीबा ने उद्योग मंत्री का स्वागत कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उद्योग मंत्री ने बाजार की सड़क के सुधारीकरण के लिए 13.50 लाख की राशि एवं 10 सोलर लाइटें देने की घोषणा की। उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, तहसीलदार डाडासीबा सुरभी नेगी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पूरी, नायब तहसीलदार डाडासीबा अभीराय ङ्क्षसह ठाकुर, नायब तहसीलदार जसवां सुशील कुमार, तहसील वेलफेयर अधिकारी बलजीत ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.