Move to Jagran APP

हिमाचल के पहाड़ों से सरक रही बर्फ की चादर, आ सकता है गंभीर संकट,पड़ोसी राज्‍यों को भी पड़ेगा जूझना

Global Warming Impact हिमाचल में पहाड़ों से धीरे-धीरे बर्फ की चादर सरक रही है। साल में ही बर्फ से ढकी रहने वाली चोटियों के क्षेत्र में नौ से 23 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। अक्टूबर में सबसे अधिक 51 से 77 फीसद तक की गिरावट देखने को मिली।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Mon, 23 Aug 2021 09:17 AM (IST)Updated: Mon, 23 Aug 2021 09:17 AM (IST)
हिमाचल के पहाड़ों से सरक रही बर्फ की चादर, आ सकता है गंभीर संकट,पड़ोसी राज्‍यों को भी पड़ेगा जूझना
हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों से धीरे-धीरे बर्फ की चादर सरक रही है।

शिमला, यादवेन्द्र शर्मा। Global Warming Impact, हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों से धीरे-धीरे बर्फ की चादर सरक रही है। पिछले एक साल में ही बर्फ से ढकी रहने वाली चोटियों के क्षेत्र में नौ से 23 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। अक्टूबर में सबसे अधिक 51 से 77 फीसद तक की गिरावट देखने को मिली। प्रदेश की सभी चार प्रमुख घाटियों सतलुज, चिनाब, रावी और ब्यास में लगातार बर्फ से ढके क्षेत्र में कमी आ रही है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के जलवायु परिवर्तन केंद्र की ओर से बर्फ से ढके रहने वाले क्षेत्रों पर किए शोध से मिली है।

loksabha election banner

प्रदेश में बहने वाली चिनाब, ब्यास, पार्वती, बस्पा, स्पीति, रावी व सतलुज जैसी प्रमुख नदियां और हिमालय से निकलने वाली उनकी बारहमासी सहायक नदियां हिम आवरण पर निर्भर करती हैं। एडवांसड वाइड फील्ड सेंसर के तहत सेटेलाइट से दो वित्तीय वर्षों 2019-20 और 2020-21 में बर्फ के अधीन क्षेत्र को लेकर विश्लेषण किया गया। इसमें चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं।

अक्टूबर से जून तक के आंकड़ों को खंगालने पर ये तथ्य सामने आए हैं। हिम आवरण के लगातार घटने के कारण इन नदियों में पानी के समाप्त होने की चिंता सताने लगी हैं। यह पानी पीने के साथ-साथ, पन विद्युत परियोजनाओं और सिंचाई के लिए हिमाचल सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों में प्रयोग हो रहा है।

बर्फ के क्षेत्र में आई कमी की स्थिति

  • घाटियां,अक्टूबर,दिसंबर,जनवरी,फरवरी,मार्च,अप्रैल,मई
  • सतलुज,72,24,24,29,20,
  • चिनाब,51,02,02,07,02,
  • ब्यस,64,09,27,25,06,
  • रावी,77,18,16,24,01,

    नोट : 2019-20 की अपेक्षा 2020-21 में बर्फ के अधीन क्षेत्र में कमी (फीसद में)दर्ज की गई।

बर्फ से ढका क्षेत्र वर्ग किलोमीटर में

  • घाटी,2019-20,2020-21,अंतर फीसद में
  • सतलुज,11823.1,9045.50,-23.16
  • चिनाब,7154.11,6515.91,-8.92
  • ब्यास,2457.68,2002.03,-18.54
  • रावी,2108.13,1619.82,-23.49
  • कुल,23542,19183,-18.52

क्‍या कहते हैं विशेषज्ञ

  • जलवायु परिवर्तन केंद्र हिमाचल प्रदेश पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रधान विज्ञानी एसएस, रंधावा का कहना है बर्फ के क्षेत्र में गिरावट आ रही है। गर्मी के महीनों के विश्लेषण के दौरान चिनाब व ब्यास घाटी में बर्फ का क्षेत्र करीब 14 फीसद पिघला और जून से अगस्त तक 52 फीसद पिघला, जबकि रावी में करीब नौ फीसद पिघला है।
  • हिमाचल प्रदेश पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सदस्‍य सचिव निशांत ठाकुर ने कहा हिमाचल का करीब एक तिहाई क्षेत्र बर्फ से ढका रहता है। इसमें क्या परिवर्तन आया है, इसके लिए सेटेलाइट से उपलब्ध डाटा से विश्लेषण किया जा रहा है। इसके नुकसान को दूर करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.