बाइक फिसलने से युवक-युवती घायल
girl and boy injured in Bike accident कांगड़ा में बाइक फिसलने से युवक-युवती घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 09:28 AM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 10:27 PM (IST)
कांगड़ा, जेएनएन। कांगड़ा में बाइक फिसलने से युवक-युवती घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार सायं पुलिस चौकी टांडा के तहत टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से 53 मील की ओर जा रही बाइक अचानक फिसल गई।
हादसे में मोटरसाइकिल चालक हितेश पुत्र गुलशन राय निवासी पठानकोट तथा पीछे बैठी युवती दीपशिखा पुत्री शिवलाल निवासी जौंटा तहसील नूरपुर घायल हो गए। दोनों को टांडा अस्पताल में भर्ती किया गया है। उधर, हितेश के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की गाड़ी से ही बाइक की टक्कर हुई है। डीएसपी कांगड़ा विनोद धीमान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें