Ganesh Visarjan: गणेश उत्सव के अंतिम दिन गणपति बप्पा विदा, देखिए तस्वीरों में
रदेशभर में आज गणेश उत्सव के अंतिम दिन वीरवार को गणपति बप्पा को विदा किया जा रहा है।
धर्मशाला, जेएनएन। प्रदेशभर में आज गणेश उत्सव के अंतिम दिन वीरवार को गणपति बप्पा को विदा किया जा रहा है। शिमला के मिडलबाजार में चल रहे गणेश उत्सव के अंतिम दिन गणेश विसर्जन के लिए मूर्तियों को ततापानी से सुनी ले जाया गया। जिला मंडी के जोगेंद्रनगर में गणेश भक्तों ने भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति को विदाई दी। शहर के हजारों लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया। जिला कांगड़ा की नेरटी पंचायत के भैरू स्थित जख शिव मंदिर कमेटी नौण के सदस्यों ने भी भव्य शोभायात्रा निकालकर गज खड्ड में गणपति विसर्जन किया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने नाचते गाते हुए गणपति को विदाई दी।
शिमला के मिडल बाजार में गणेश उत्सव के अंतिम दिन गणपति को विसर्जन के लिए ले जाते हुए भक्तजन। शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।
जिला मंडी के जोगेंद्रनगर में भव्य शोभायात्रा के साथ रथ पर विराजकर गणपति को विसर्जन के लिए ले जाते शहर के लोग।
शिमला शहर में वीरवार को गणेश उत्सव के अंतिम दिन गणपति को सिर पर उठाकर विसर्जन के लिए ले जातीं महिलाएं।