गगरेट पुलिस की खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, जुर्माने की बजाय जब्त किए टिप्पर
Mining Mafia पुलिस की गगरेट में खनन माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है। बुधवार देर रात गगरेट पुलिस ने अवैध रूप से रेत ले जाते तीन टिप्पर जब्त किए। थाना प्रभारी हरनाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लोहारली में नाका लगाया हुआ था।
गगरेट, जेएनएन। पुलिस की गगरेट में खनन माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है। बुधवार देर रात गगरेट पुलिस ने अवैध रूप से रेत ले जाते तीन टिप्पर जब्त किए। थाना प्रभारी हरनाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने लोहारली में नाका लगाया हुआ था। इस नाकाबंदी के दौरान तीन टिप्पर अवैध रूप से रेत लेकर आ रहे थे, पुलिस ने उन्हें जब्त कर दिया। इससे पहले मौके पर चालान काट कर जुर्माना वसूल कर भेज दिया जाता था। लेकिन पुलिस ने इस बार इन्हें जब्त किया है, ताकि माफिया अदालत से इन्हें रिलीज़ करवाए।
पिछले कल गगरेट पुलिस ने छह टिप्पर पकड़े थे और 90000 हजार जुर्माना वसूल किया था। खनन माफिया ने अवैध तरीके से रेत बजरी पहुंचाने के लिए अब गगरेट का रास्ता चुना है। हरोली से आने वाला ये रेत पंजाब के लिए जाता है जो पहले घालुवाल के रास्ते जाता था। लेकिन पंजाब पुलिस ने रेत की तस्करी रोकने के लिए बॉर्डर पर धर्मकांटा लगा दिया और एक चेक पोस्ट बना दी। जिस कारण खनन माफिया ने अब अपना रास्ता बदल कर गगरेट से कर दिया है। गगरेट पुलिस लगातार खनन माफिया पर शिकंजा कसती जा रही है। तीन बार लगाए नाके में पहले दिन दिन पांच, दूसरे दिन छह और आज फिर से तीन टिप्पर पकड़े हैं।
डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडे का कहना है गगरेट पुलिस ने तीन टिप्पर देर रात जब्त किए हैं। पुलिस ने इस बार जुर्माना नहीं वसूला है, टिप्पर बांड किए हैं। खनन माफिया के खिलाफ पुलिस लगातार सख्ती जारी रखेगी।