कैंसर पीडि़त जैमल की मदद को बढ़ने लगे हाथ, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने दिए 35000
गगरेट विधायक राजेश ठाकुर ने भी उनकी मदद की है। राजेश ठाकुर ने शुक्रवार सुबह जैमल सिंह के घर गए और कुशलक्षेम जाना उसके साथ ही 5000 रुपये नकद दिए व 30 हजार रुपये का चेक देने देने की घोषणा की है।
गगरेट, जेएनएन। दियोली गांव के कैंसर पीड़ित जैमल सिंह की खबर दैनिक जागरण समाचार में प्रसारित होने के बाद प्रशासन के साथ अब गगरेट विधायक राजेश ठाकुर ने भी उनकी मदद की है। राजेश ठाकुर ने शुक्रवार सुबह जैमल सिंह के घर गए और कुशलक्षेम जाना उसके साथ ही 5000 रुपये नकद दिए व 30 हजार रुपये का चेक देने देने की घोषणा की है। ये पैसे विधायक राजेश ठाकुर ने अपनी तरफ से दिए है साथ ही वायदा भी किया है कि जल्द ही विधायक निधि से भी जैमल सिंह के परिवार की मदद भी की जाएगी।
कैंसर पीडि़त जैमल की करेंगे हरसंभव मदद
राजेश ठाकुर ने बताया कि जैमल सिंह के साथ वो हर समय खड़े हैं, और वो उनकी हरसंभव मदद करने को तैयार हैा। उन्होंने कहा कि इनके इलाज़ के लिए जब भी कहीं जाना हो तो एंबुलेंस उनकी तरफ से मिलेगी व किसी भी तरह की अन्य मदद की जरूरत हो तो वो हर समय तैयार है। इस समय कोविड एक विकराल समस्या बनकर हम सबके सामने खड़ी है इसके लिए एकजुटता से हम सभी को लड़ना है प्रदेश सरकार कोविड मरीजों के लिए इलाज़ के साथ साथ एक विशेष किट भी दे रही है जो कि कोविड मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है उसे खुद जाकर घर घर बांटा जा रहा है। इस मुश्किल की घड़ी में जैमल खुद को अकेला न समझे। उन्होनें कहा कि वो समाजसेवी संस्थाओं से भी बात करेंगे की वो जैमल की सहायता के लिए आगे आएं।