जैव विविधता दिवस पर विद्यार्थियों को बताई सांपों की विभिन्न प्रजातियां
Bio Diversity day राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टंग नरवाणा में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया।
धर्मशाला, जेएनएन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टंग नरवाणा में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें वन्य प्राणी विभाग के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर देवेंद्र सिंह डढवाल ने विद्यार्थियों के साथ जैव विविधता के विभिन्न पहलुओं पर आधारित रोचक जानकारी साझा की। कार्यशाला में विद्यार्थियों को हमारे स्थानीय पक्षियों को पहचानने के टिप्स दिए तथा पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से इनके रंग बनावट तथा आकार के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। पक्षी अवलोकन को एक हॉबी के रूप में अपनाने के लिए भी उन्हें जागरूक किया गया।
कार्यशाला के दूसरे भाग में सांपों के बारे में समाज में फैली भ्रांतियों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया तथा हमारे क्षेत्र में पाए जाने वाली सांपों की विभिन्न प्रजातियों को पहचानने के टिप्स दिए गए। स्कूल प्रधानाचार्य रमन शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर इस वर्ष के फोकल थीम भोजन की जैव विविधता विषय पर प्रकाश डाला। साथ ही सतलुज सदन की ओर से एक विशेष सभा का आयोजन किया गया, इसमें जैव विविधता दिवस के महत्व पर आधारित विभिन्न वक्तव्य प्रस्तुत किए गए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप