कांगड़ा में गरीब लोगों के आंखों के मोतिया का होगा निशुल्क इलाज
रोटरी क्लब कांगड़ा ने एसएमआइ हॉस्पिटल कांगड़ा ने सयुंक्त रूप से एक अभियान नज़र का शुभारंभ किया है जिसके तहत उन गरीब लोगों की आंखों के मोतिया का निशुल्क इलाज किया जाएगा। जिनको सरकार की तरफ से स्वास्थ्य लाभ या उनके परिवार का कोई सहयोग नहीं है।
कांगड़ा, जेएनएन। रोटरी क्लब कांगड़ा ने एसएमआइ हॉस्पिटल कांगड़ा ने सयुंक्त रूप से एक अभियान नज़र का शुभारंभ किया है जिसके तहत उन गरीब लोगों की आंखों के मोतिया का निशुल्क इलाज किया जाएगा। जिनको सरकार की तरफ से स्वास्थ्य लाभ या उनके परिवार का कोई सहयोग नहीं है।
जिन लोगों की जीविका का कोई साधन नही है उनकी आंखों का निःशुल इलाज जाने माने आंख विशेसज्ञ डॉक्टर संदीप महाजन द्वारा किया जाएगा। रोटरी कांगड़ा के प्रधान सुनील डोगरा ने बताया कि इस अभियान के तहत गुरबार को रंजय की आंखों का आपरेशन किया गया जो पिछले साल किसी दुर्घटना का कारण अपनी दोनों आंखें गवा चुका था। यूं तो आंखों के मोतिया का आपरेशन 15 से 25 हजार के बीच में होता है परंतु डॉक्टर संदीप महाजन जी द्वारा निशुल्क किया जाएगा। आंखों में डालने वाला लेंस लगभग 3500 का आता है जो कि रोटरी क्लब कांगड़ा खुद ओर दान देने वाले लोगों से एकत्रित करके एस एम आई हॉस्पिटल को उपलब्ध करवाएगा, ओर डॉक्टर संदीप महाजन जी आपरेशन बिना शुल्क के समाजसेवा में करेंगे।
अभी तक जालंधर के विख्यात आंख विशेसज्ञ डॉक्टर अच्छर सिंह ने 10 लेंस उलपब्ध करवाए हैं। रोटरी क्लब कांगड़ा आप सभी से अनुरोध करता है कि अगर आपके आस पास कोई जरूरतमंद हैं जो अपनी आंखों का आपरेशन नही करवा सकते तो रोटरी क्लब कांगड़ा के किसी भी सदस्य से संपर्क करें। हम उनका आपरेशन बिना किसी पैसे के डॉ संदीप महाजन जी के सहयोग से एस एम आई हॉस्पिटल कांगड़ा में करवाएंगे। साथ ही हम अनुरोध करते हैं कि अगर कोई दानी सजन किसी गरीब की आंखों में रोशनी लेन के लिए दान कर सकता है तो कम से कम एक लेंस की कीमत दान कर सकते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।