Move to Jagran APP

नहीं रहे संतोखगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित कश्मीरी लाल जोशी

पंडित कश्मीरी लाल जोशी ने वीरबार दोपहर अपने पेतृक गांव कुंगड़त में अंतिम सांस ली शुक्रबार सुबह उनका दाह संस्कार कुंगड़त गांव में किया जाएगा। उनके पीछे दो बेटे विनोद जोशी व परमदेव जोशी और पत्नी कृष्ण प्यारी हैं।

By Richa RanaEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 05:44 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 05:44 PM (IST)
नहीं रहे संतोखगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित कश्मीरी लाल जोशी
पंडित कश्मीरी लाल जोशी ने वीरवार दोपहर अपने पेतृक गांव कुंगड़त में अंतिम सांस ली।

ऊना, जागरण संवाददाता। पंडित कश्मीरी लाल जोशी ने वीरवार दोपहर अपने पेतृक गांव कुंगड़त में अंतिम सांस ली शुक्रवार सुबह उनका दाह संस्कार कुंगड़त गांव में किया जाएगा। उनके पीछे दो बेटे विनोद जोशी व परमदेव जोशी और पत्नी कृष्ण प्यारी हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली विस क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कश्मीरी लाल जोशी का वीरवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कश्मीरी लाल जोशी ने अपने जीवन मे विधनसभा के चार चुनाव लड़े जिसमें उनको 03 चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा कश्मीरी लाल जोशी वर्ष 1990 से लेकर 1995 के कार्यकाल में संतोखगढ़ विधनसभा विस क्षेत्र से विधायक रहे उन्होंने 8789 वोट से चुनाब जीता था और अपने पांच साल के कार्यकाल में कई विकास कार्य करवाए।

loksabha election banner

जोशी में दिलचस्प बात यह थी की जोशी ने चार चुनाब अपने भतीजे विजय कुमार जोशी के बीच लड़े और हिमाचल की राजनीतिक टकराहट पूरे हिमाचल में चर्चा का विषय रहा करती थी चाचा भतीजा की जोड़ी मशूहर हो गई थी

कश्मीरी लाल का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव कुंगड़त में दाह संस्कार किया जाएगा।वह अपने पीछे दो बेटे और पत्नी छोड़ गए हैं। उनके निधन पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ,हिमाचल आद्योगिक निगम के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार,हरोली भाजपा के अध्यक्ष नरेंद्र राणा ,हिमकेप्स के चेयरमैन देशराज राणा, भाजपा युवा मोर्चा सके अध्यक्ष कमल सैनी, रजत ,किसान मोर्चा के अध्यक्ष सतीश ठाकुर ,पूर्ब जिला परिषद लखबीर लखी ,पवन बीटन ने शोक व्‍यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.