हमलावरों पर की जाए कड़ी कार्रवाई : प्रवीण
संवाद सहयोगी पालमपुर पूर्व विधायक ने कहा है कि गुंडागर्दी कभी भी पालमपुर की संस्कृति नह
संवाद सहयोगी, पालमपुर : पूर्व विधायक ने कहा है कि गुंडागर्दी कभी भी पालमपुर की संस्कृति नहीं रही है। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक एवं पालमपुर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय शर्मा पर उनके ही होटल में देररात हमला करना निंदनीय है। इस घटना की कड़े शब्दों में निदा की जाती है। पूर्व विधायक ने कहा कि असामाजिक तत्वों की इतनी हिम्मत कि सरेआम होटल में जाकर इतने बड़े जानलेवा हमले को अंजाम दें। अब पुलिस प्रशासन की नैतिक जिम्मेवारी है कि इस सुनियोजित घटना का पर्दाफाश करके हमलावरों को ऐसा सबक सिखाए कि इस प्रकार की वारदात करने से पहले हमलावर सौ बार सोचे। पूर्व विधायक ने कहा कि इस घटना ने वीर भूमि को कलंकित, दागदार व शर्मसार किया है।
प्रदेश पर्यटन प्रकोष्ट अध्यक्ष पर हुए हमले की निदा
संवाद सहयोगी, पालमपुर : भारतीय जनता पार्टी पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विनय शर्मा पर हुए जानलेवा हमले की भाजपा मंडल पालमपुर ने कड़े शब्दों में निदा की है। पालमपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु भट्ट, उपाध्यक्ष पवन, महामंत्री अमरजीत राणा, मंडल मीडिया प्रभारी अमर सिंह व जिला मीडिया सहप्रभारी संजय बालिया ने कहा कि भाजपा मंडल पालमपुर विनय शर्मा पर हुए हमले का विरोध करता है तथा पुलिस व प्रशासन से हमलावरों पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की अपील करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल पालमपुर विनय शर्मा के साथ खड़ा है और उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने उपमंडल में बढ़ती गुंडागर्दी को लेकर भी चिता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है।