सुधीर शर्मा का तंज, नाकामी छिपाने के लिए अधिकारियों के तबादले कर रही सरकार, लगाए गंभीर आरोप
Former Minister Sudhir Sharma प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों के बार-बार तबादलों को लेेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस का कहना है कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कुछ समय बाद ही अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं।
धर्मशाला, जागरण संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों के बार-बार तबादलों को लेेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस का कहना है कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कुछ समय बाद ही अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। यहां जारी एक बयान में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे को निशाना बना रही है प्रजातंत्र में जनता द्वारा चुनी हुई सरकारों का यह दायित्व बनता है कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे और चुनाव में किए गए वायदों को पूरा करे। लेकिन इससे उलट प्रदेश में भाजपा सरकार अपनी घोषणाओं को पूरा न होते देख सारा ठीकरा प्रशासनिक अधिकारियों के ऊपर थोप रही है।
सुधीर शर्मा ने कहा सरकार यह भूल चुकी है लिए चुने हुए प्रतिनिधियों की जिम्मेवारी है कि वो अधिकारियों से काम लें। लेकिन दिशाहीन सरकार यह करने में विफल रही है। उन्होंने कहा जब तक अधिकारियों को स्पष्ट रूप से यही नहीं बताया जाएगा कि सरकार की नीति क्या है और प्रदेश हित में दूरगामी क्या कार्य करने हैं तो ऐसा होना संभव है। ये वर्तमान सरकार की भड़ास है जिसे वो तबादलों के रूप में अधिकारियों के ऊपर निकाल रही है।
उन्होंने कहा कि जब किसी भी अधिकारी को एक पद पर थोड़ा समय भी रुकने नहीं दिया जाएगा तो आप उसकी कार्यप्रणाली पर कैसे शक कर सकते हैं ? ऐसा तो नहीं कि बाहरी दबावों के कारण इस प्रकार की फेरबदल प्रदेश के अंदर किए गए हों ?
बार बार प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल होने से प्रदेश के आला अफ़सरों का मनोबल गिर रहा है और जनता का भी सरकार के ऊपर से विश्वास उठ चुका है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को यह नहीं पता कि किस अधिकारी से उसे क्या कम लेना है, उससे प्रदेश की जनता क्या उम्मीद कर सकती है।