शांता कुमार ने सतलुज जल विद्युत निगम के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को दी बधाई
Former CM Shanta Kumar पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा छोटे से हिमाचल प्रदेश के लिए यह बड़े गौरव की बात है कि प्रदेश की एक पन बिजली निगम राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय बनती जा रही है।निगम को विश्व का एक महत्वपूर्ण आवार्ड डन एंड ब्रेडस्ट्रीट प्राप्त हुआ है।
पालमपुर, संवाद सहयोगी। Former CM Shanta Kumar, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा छोटे से हिमाचल प्रदेश के लिए यह बड़े गौरव और स्वाभिमान की बात है कि हमारे प्रदेश की एक पन बिजली निगम राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय बनती जा रही है। इतना ही नहीं हिमाचल प्रदेश की सतलुज जल विद्युत निगम को विश्व का एक महत्वपूर्ण आवार्ड डन एंड ब्रेडस्ट्रीट प्राप्त हुआ है। यह सम्मान विश्व में जल विद्युत विकास के क्षेत्र में सबसे बढ़िया काम करने वाले निगम को प्राप्त होता है। निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा को वर्चुअल कांफ्रेंस में यह अवार्ड दिया गया है। उस समारोह में विवेक देवराय, जो प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष हैं तथा अन्य बहुत से अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: Teacher Day: शिक्षकों पर सबसे बड़ा दायित्व छात्रों का चरित्र निर्माण करना : राज्यपाल, अध्यापक सम्मानित
उन्होंने कहा नंद लाल शर्मा के संचालन में यह निगम प्रारंभ से बहुत उन्नति कर रहा है। इस समय भारत, नेपाल और भूटान में 31 परियोजनाओं द्धारा 10 हजार मेगावाट बिजली बना रही है। 2040 तक निगम का लक्ष्य 25 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का है। पन बिजली ही नही सूर्य और वायु से भी बिजली उत्पादन तथा बिजली ट्रांसमिशन का काम यह निगम कर रहा है।
शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल के इस निगम की इतनी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए वह हिमाचल प्रदेश की जनता की ओर से नंद लाल शर्मा और निगम में काम करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बहुत बहुत बधाई देते हैं।
यह भी पढ़ें: Swarnim Vijay Mashaal Yatra: मंडी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा का स्वागत
यह भी पढ़ें: हिमाचल के विद्यार्थी पाएंगे नीट और जेईई की मुफ्त कोचिंग, राज्यपाल ने लांच की स्वर्ण जयंती अनुशिक्षण योजना