Move to Jagran APP

पंचायत उपचुनाव: जिला कांगड़ा की पांच पंचायतों को मिले प्रधान, जानिए जीत-हार का अंतर

जिला कांगड़ा में प्रधान उपप्रधान वार्ड सदस्य व बीडीसी के लिए रविवार को हुए उपचुनाव के साथ ही पांच पंचायतों को प्रधान व एक को उपप्रधान मिला है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 08:45 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 08:45 AM (IST)
पंचायत उपचुनाव: जिला कांगड़ा की पांच पंचायतों को मिले प्रधान, जानिए जीत-हार का अंतर
पंचायत उपचुनाव: जिला कांगड़ा की पांच पंचायतों को मिले प्रधान, जानिए जीत-हार का अंतर

धर्मशाला, राजेंद्र डोगरा। जिला कांगड़ा में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य व बीडीसी के लिए रविवार को हुए उपचुनाव के साथ ही पांच पंचायतों को प्रधान व एक को उपप्रधान मिला है। रविवार सुबह सात से दोपहर बाद 3 बजे तक 16 विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान 46.65 फीसद रहा। देर सायं 13 पदों का परिणाम मतगणना के बाद घोषित कर दिया गया। प्रधान पद के लिए फतेहपुर ब्लॉक की बरोट खास, कांगड़ा की जोगीपुर, परागपुर की नलसूहा, रैत की ठारू व सुलह ब्लॉक की सिहोटू पंचायतों में चुनाव हुआ।

loksabha election banner

सुलह की सिहोटू पंचायत में संदीप अंगारिया ने सबसे ज्यादा 337 मतों से जबकि जोगीपुर पंचायत में अंजलि ने सबसे कम 28 मतों से प्रधान पद का चुनाव जीता है। देहरा ब्लॉक की टिहरी पंचायत में उपप्रधान पद का चुनाव केहर ङ्क्षसह ने 318 मतों से जीत लिया। सबसे कड़ा मुकाबला सुलह ब्लॉक की गढ़ पंचायत के वार्ड नंबर एक में वार्ड सदस्य के हुए चुनाव में हुआ। यहां महज एक मत से जीत-हार का फैसला हुआ और किशोरी लाल ने अनीश कुमार को एक वोट से हरा दिया। प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य के लिए 34 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 102 मत निरस्त हुए जबकि 14 ने नोटा का प्रयोग किया। बीडीसी के लिए हुए मतदान की गणना 18 नवंबर को नगरोटा सूरियां व देहरा ब्लॉक में होगी।

प्रधान पद : किसे कितने मत मिले

बरोट खास पंचायत 

वीना देवी 517

रजनी देवी 348

कंचन बाला 336

कुल मतदाता 2059

कुल मत पड़े 1214

रद मत      12

नोटा        1      

जोगीपुर पंचायत

अंजली 953 

कांता सरोच 925

शारदा देवी 14

कुल मतदाता   3515

कुल मत पड़े   1921

रद मत       27

नोटा          2

नलसूहा पंचायत

रविकांत शर्मा 358

कुलवीर सिंह 291

सुशील कुमार 149

ओम प्रकाश 4

कुल मतदाता  1268 

कुल मत पड़े  802

रद मत       18

नोटा          

ठारू पंचायत

कमल सिंह 438 मत

धर्म चंद   366

संजीत कुमार  149

कुल मतदाता   1734 

कुल मत पड़े  1020

रद मत       12

नोटा         4

सिहोटू पंचायत

संदीप अंगारिया 542

किशोर चंद 201 

कुल मतदाता  4154

कुल मत पड़े  743

रद मत      

नोटा        4

उपप्रधान :  किसे कितने मत मिले

टिहरी पंचायत

केहर सिंह 546 मत

प्रेम सिंह 228

जीवन कुमार 199

किशन चंद 47

कुल मतदाता 2317 

कुल मत पड़े  1020

रद मत       19

नोटा         1

38 वार्ड सदस्य पहले ही चुने जा चुके हैं निर्विरोध

रविवार को चुनाव से पहले ही परागपुर ब्लॉक की चपलाह पंचायत में सतपाल ङ्क्षसह के अलावा विभिन्न वार्डों में 38  सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। नूरपुर ब्लॉक की छतरोली पंचायत में प्रधान पद के लिए 29 नवंबर को चुनाव होगा।

जिला कांगड़ा में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य व बीडीसी के 16 पदों के लिए रविवार को उपचुनाव है। प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के 13 पदों का परिणाम रविवार को मतगणना के बाद घोषित कर दिया है। बीडीसी के तीन पदों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना 18 नवंबर को नगरोटा सूरियां व देहरा ब्लॉक कार्यालयों में सुबह 8 बजे शुरू होगी। -अश्वनी शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा।

आधी आबादी में दिखा पूरा जोश

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज उपचुनाव के लिए जिला कांगड़ा में विभिन्न 16 पदों के लिए हुए उपचुनाव में आधी आबादी की तुलना में पुरुषों में जोश कम रहा। हालांकि कुल मतदान फीसद 46.65 फीसद रहा। तुलना की जाए तो पुरुषों का मतदान 46.44 फीसद और महिलाओं की भागीदारी 53.55 फीसद रही। सबसे ज्यादा मतदान देहरा ब्लॉक की सलिहार पंचायत के वार्ड नंबर चार के लिए 84.85 फीसद दर्ज किया गया जबकि सबसे कम मतदान इसी ब्लॉक की बीडीसी सिहोरपाई के लिए 28.37 फीसद हुआ। सुबह 9 बजे तक 7.90 फीसद ही मतदान हुआ। हालांकि इसके बाद इसी क्रम से सुबह 11 बजे तक मताधिकार के लिए मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंचे और 11 बजे तक 18.51 फीसद ही मतदान हो पाया। इसके बाद मतदाताओं की संख्या केंद्रों में बढ़ी और दो घंटे बाद यानी दोपहर 1 बजे तक 32.03 जबकि शाम 3 बजे 46.65 फीसद मतदान हो पाया। जिले में कुल 16 पदों के लिए 22561 मतदाताओं में से केवल 10525 ने ही मतदान किया।

प्रधान पद के लिए कहां कितना फीसद मतदान

ब्लॉक   पंचायत    पुरुष    महिला    मतदान   कुल वोट  फीसद

कांगड़ा     जोगीपुर    952    969     1921    3515     54.65

सुलह      सिहोटू     264    353     617    1154    53.47 

परागपुर     नलसूहा    408    413     821      1268     64.75

फतेहपुर     बरोट      566    648     1214     2059   58.96 

रैत        ठारू       497     539    1036     1734    59.75

उपप्रधान के लिए

देहरा      टिहरी      478   562    1040    2317   44.89

बीडीसी सदस्‍य

ब्लॉक    वार्ड     पुरुष    महिला    मतदान   कुल वोट  फीसद

देहरा    सिहोरपाई  343    469    812    2862   28.37

देहरा    हिरण     445    553    998   2710    36.83

नगरोटा सूरियां वासा    449    553    1002    3299   30.37

वार्ड सदस्य 

ब्लॉक   पंचायत    वार्ड    पुरुष    महिला    मतदान   कुल वोट  फीसद 

देहरा    सलिहार   वार्ड चार 71   97   168   198   84.85

सुलह   गढ़ पंचायत वार्ड एक  41  63   104  165   63.03

बैजनाथ कुदैल     वार्ड तीन    115  144   259  387  66.93

नगरोटा सूरियां    सुकनाड़ा    वार्ड एक  76  77  153  243  62.96

फतेहपुर ब्लॉक   जगनोली    वार्ड सात   84  101  185  304  60.86

रैत           कुठारना     वार्ड सात   47  46   93  196   47.45

भवारना        बंदला      वार्ड सात   52  50   102  150  68.00


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.