Move to Jagran APP

बतौर स‍िपाही सेना में भर्ती हुआ किसान का बेटा अब बना लेफ्टिनेंट, जानिए किस तरह पाई सफलता

साधारण परिवार से संबंध रखने के बाद भी होनहार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परविार व प्रदेश का नाम बढ़ाया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 04:48 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 04:48 PM (IST)
बतौर स‍िपाही सेना में भर्ती हुआ किसान का बेटा अब बना लेफ्टिनेंट, जानिए किस तरह पाई सफलता
बतौर स‍िपाही सेना में भर्ती हुआ किसान का बेटा अब बना लेफ्टिनेंट, जानिए किस तरह पाई सफलता

धर्मपुर, जेएनएन। कहते हैं जिनके हौसले बुलंद हों, वे अपने परिश्रम से जीवन की ऊंचाईयों को छूकर अपना गोल प्राप्त कर लेते हैं। ऐसा ही धर्मपुर के रहने वाले लक्ष्मण दास ने कर दिखाया है। साधारण परिवार से संबंध रखने के बाद भी होनहार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परविार व प्रदेश का नाम बढ़ाया है। लक्ष्मण दास ने देहरादून में आइएमए की पासिंग आउट परेड में अधिकारी बन मंडी जिले का नाम रोशन किया है। इनके पिता पेशे से किसान हैं, जबकि माता गृहणी है।

loksabha election banner

लक्ष्मण सेना में बतौर सिपाही पद पर छह साल अपनी सेवाएं दी हैं। वल्लभ कॉलेज मंडी से स्नातक की परीक्षा पास करने के बाद ही वह सेना में भर्ती हो गया था। इसके बाद लक्ष्मण दास का चयन एसीसी द्वारा भारतीय सेना अकादमी में हो गया। उसके कड़ी मेहनत और  अथक प्रयासों से कमीशन पास किया और प्रशिक्षण अकादमी के लिए चुने गए। वह प्रतिदिन सुबह चार बजे ही मैदान में अभ्यास करता है। होनहार की मेहतन रंग लाई है। उसने अपनी उपलब्धिक का श्रेय अपनी माता-पित व गुरुजनों को दिया है।

उधर, धर्मपुर भाजपा मंडी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पूर्ण चंद, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नंदलाल कटवाल, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद पालसरा, युवा मोर्चा सचिव विजय कुमार, महामंत्री जिला युवा मोर्चा सुरेंद्र ठाकुर ने शुभकामनाएं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.