पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में बिलासपुर से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर
Ex MP Suresh Chandel पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर से पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 23 Jul 2020 10:51 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 11:08 AM (IST)
बिलासपुर, जेएनएन। पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर से पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है उन्हें पेट में गंभीर दर्द उठा, इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में तुरंत पीजीआइ रेफर किया गया है। पूर्व सांसद के बेटे देवेश चंदेल ने बताया कि रात को तबीयत खराब होने पर बिलासपुर अस्पताल लेकर आए थे, इसके बाद यहां से पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। चंडीगढ़ में उपचार जारी है। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान सुरेश चंदेल ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। इससे पहले वह भाजपा की टिकट से लोकसभा सांसद भी बने व प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें