Move to Jagran APP

पूर्व सीबीआइ निदेशक अश्‍वनी कुमार के निधन पर वीरभद्र सिंह ने जताया शोक, दिया भावुक संदेश

Ashwani Kumar Suicide कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मणिपुर व नागालैंड के पूर्व राज्यपाल एवं सीबीआइ निदेशक रहे आइपीएस अधिकारी अश्वनी कुमार के निधन पर दुख जताया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 08 Oct 2020 02:08 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 02:08 PM (IST)
पूर्व सीबीआइ निदेशक अश्‍वनी कुमार के निधन पर वीरभद्र सिंह ने जताया शोक, दिया भावुक संदेश
कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता वीरभद्र सिंह ने अश्‍वनी कुमार की मौत पर शोक जताया है।

शिमला, जेएनएन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मणिपुर व नागालैंड के पूर्व राज्यपाल एवं सीबीआइ निदेशक रहे आइपीएस अधिकारी अश्वनी कुमार के निधन पर दुख जताया है। वीरभद्र सिंह ने दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है व शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना भेजी है। वीरभद्र सिंह ने अपने शोक संदेश में उनकी आत्महत्या पर गहरा दुख जताते हुए कहा उनके जाने से प्रदेश ने एक महान व्यक्तित्व और कुशल प्रशासक खो दिया।

loksabha election banner

वीरभद्र सिंह ने कहा प्रदेश के पुलिस महानिदेशक रहते अश्विनी कुमार ने पुलिस सुधार के जो कार्य किए, उसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा अश्वनी कुमार प्रदेश के ऐसे पहले पुलिस अफसर थे जो सीबीआइ के प्रमुख पद तक पंहुचे। सरल स्वभाव और कुशल प्रशासक होने के कारण सरकारी सेवानिवृत्ति के बाद भारत सरकार ने उन्हें मणिपुर व नागालैंड का राज्यपाल नियुक्ति किया था। वीरभद्र सिंह ने कहा एक सामान्य परिवार से संबंध रखने वाले अश्वनी कुमार प्रदेश व देश के प्रमुख पदों तक पंहुचे, इसलिए उनके प्रदेश व देश को दिए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.