पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मनाया 87वां जन्मदिन, होली लॉज में नहीं लगी नाटी; इन नेताओं ने दी बधाई
Virbhadra Singh Birthday हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने मंगलवार काे 87वां जन्मदिन मनाया।
शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने मंगलवार काे 87वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर होली लॉज में केक काटा गया। कोरोना महामारी के बीच पहली बार वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर होली लॉज में जन्मदिन की खास धूम नहीं दिखी। उनके आवास पर न तो नाटी लगी और न ही रौनक दिखी। हालांकि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सुबह से ही आवास में पहुंचना शुरू हो गए थे।
वीरभद्र सिंह ने सुबह घर पर पूजा अर्चना की, उसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ केक काटा। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुधीर शर्मा, विधायक नंदलाल, विधायक मोहनलाल ब्राक्टा, जगत सिंह नेगी, अनिरुद्ध सिंह, कांग्रेस नेता हर्ष महाजन, कुलदीप सिंह पठानिया, हरीश जनारथा सहित अन्य नेता इस मौके पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी वीरभद्र सिंह को फोन पर बधाई दी।