Move to Jagran APP

बगली में 11 केवी लाइन में कार्य करते विद्युत कर्मचारी को लगा करंट, टांडा से चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर

Electricity Shock बगली में 11 केवी लाइन में कार्य करते विद्युत कर्मचारी को शनिवार शाम को करंट का झटका लग गया। युवक को पहले टांडा अस्‍पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 11:12 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:12 AM (IST)
बगली में 11 केवी लाइन में कार्य करते विद्युत कर्मचारी को लगा करंट, टांडा से चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर
बगली में 11 केवी लाइन में कार्य करते विद्युत कर्मचारी को शनिवार शाम को करंट का झटका लग गया।

भरवाईं, जेएनएन। बगली में 11 केवी लाइन में कार्य करते विद्युत कर्मचारी को शनिवार शाम को करंट का झटका लग गया। युवक को पहले टांडा अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना के अनुसार शनिवार को बगली में 11 केवी लाइन में फोरमैन सुरजीत सिंह व कर्मचारी प्रशांत कार्य कर रहे थे। प्रशांत 11 केवी लाइन पर जैसे ही कार्य करने लगा अचानक से करंट लगने से वह जमीन पर गिर गया। युवक गांव गलांगड़ा (समनौली) जिला कांगड़ा से है। वहीं करंट लगने के पीछे तकनीकी खराबी बताई जा रही है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है लाइन बंद थी। लेकिन जब युवक कार्य करने लगा तभी अचानक से करंट लग गया। करंट कैसे लगा यह अभी तक एक पहेली बना हुआ है। वहीं देहरा के अधिशाषी अभियंता कुलदीप सिंह राणा ने बताया मौके पर जाकर छानबीन की जाएगी। विद्युत लाइन बंद थी। इसके पीछे  क्या तकनीकी खराबी रही है। यह स्पॉट पर जाकर छानबीन करने पर पता चलेगा। वहीं युवक प्रशांत के साथ चंडीगढ़ में चार जेई व एक एसडीओ भेजा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.