Move to Jagran APP

कुल्‍लू में दो गुटों में हुई खूनी झड़प में घायल परस राम का हाल जानने पीजीआइ चंडीगढ़ पहुंचे शिक्षा मंत्री

Kullu Two Groups Clash कुल्लू में दो गुटों में हुई खूनी झड़प में घायल हुए परसराम का हाल जानने शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर पीजीआइ चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने परसराम का हाल चाल पूछा और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य सुधार की जानकारी ली।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Thu, 02 Sep 2021 01:18 PM (IST)Updated: Thu, 02 Sep 2021 01:18 PM (IST)
कुल्‍लू में दो गुटों में हुई खूनी झड़प में घायल परस राम का हाल जानने पीजीआइ चंडीगढ़ पहुंचे शिक्षा मंत्री
कुल्लू में हुई खूनी झड़प में घायल हुए परसराम का हाल जानने शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर पीजीआइ चंडीगढ़ पहुंचे

मनाली, जागरण संवाददाता। Kullu Two Groups Clash, कुल्लू में दो गुटों में हुई खूनी झड़प में घायल हुए परसराम का हाल जानने शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर पीजीआइ चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने परसराम का हाल चाल पूछा और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य सुधार की जानकारी ली। मंत्री ने बताया कि परसराम के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। गौर हो कि परस राम व उनकी पत्नी के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए थे। दोनों को मंडी के नेरचौक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती किया था। लेकिन स्‍वजनों ने परस राम का चंडीगढ़ में इलाज करवाने की बात कही थी। स्‍वजनों के आग्रह पर मंत्री गोविंद ठाकुर ने उन्हें नेरचौक से चंडीगढ़ रेफर करवाया था। कुल्लू पुलिस ने हमला करने वाले सभी लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

loksabha election banner

मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि चिकित्सक इनका भरपूर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की ओर से परसराम की हर संभव मदद की जा रही है। मंत्री ने कहा पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच  कर रही है। उन्होंने परस राम के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

तीन दिन के रिमांड पर भेजे आरोपित

कुल्लू। छरूडू में हुए दंपती पर जानलेवा हमले आरोपित चार लोगों को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। काईस पंचायत के पूर्व प्रधान व उसकी पत्नी के साथ हुई मारपीट मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें राज कुमार और चंद्र किरण को रिहा कर दिया गया है। अन्य चार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जहां से चारों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। इस दौरान चारों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द मामले में कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इसके लिए पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। हर व्यक्ति की फोन डिलेट खगाल रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि सभी से पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.