Earthquake in Himachal: आधी रात को भूकंप से तीन बार हिली हिमाचल की धरती, मंडी में रहा केंद्र
Earthquake in Himachal हिमाचल प्रदेश की धरती आधी रात को भूकंप के झटकों से हिल गई। मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात दो बजकर सात मिनट पर एक के बाद एक तीन झटके आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 आंकी गई है।
मंडी, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश की धरती आधी रात को भूकंप के झटकों से हिल गई। मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात दो बजकर सात मिनट पर एक के बाद एक तीन झटके आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 आंकी गई है। भूकंप के झटके मंडी शहर में ज्यादा महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मंडी शहर के आसपास था। लेकिन भूकंप के झटके साथ लगते कांगड़ा, कुल्लू व बिलासपुर जिला में भी महसूस किए गए हैं।
लोग डर कर कड़ाके की ठंड में अपने घरों से बाहर निकल आए व सुरक्षित स्थान पर आकर खड़े हो गए। काफी देर तक लोग घर में नहीं गए। लगातार तीन झटके महसूस होने से लोगों में दोबारा भूकंप आने का भय बन गया था। इस कारण लोग कड़ाके की ठंड में काफी देर तक बाहर रुके रहे। लोगों ने रात को अपने रिश्तेदारों व जान पहचान के लोगों से फोन पर बात कर हाल जाना।
भूकंप के झटकों से जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी है। भूकंप की दृष्टि से मंडी व कांगड़ा जिला अतिसंवेदनशील हैं।