कांगड़ा में दुकानों-मकानों में घुसा बारिश का पानी
संवाद सहयोगी कांगड़ा मूसलधार बारिश ने कांगड़ा में काफी कहर बरपाया है। बारिश का पानी
By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Aug 2021 10:24 PM (IST)Updated: Wed, 25 Aug 2021 10:24 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कांगड़ा : मूसलधार बारिश ने कांगड़ा में काफी कहर बरपाया है। बारिश का पानी दुकानों व घरों में घुसने से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। तहसील चौक से कांगड़ा बस अड्डा तक पानी दुकानों में घुसा है। कांगड़ा बस अड्डा मार्ग, जयंती विहार कालोनी, गुप्त गंगा मार्ग व कच्छियारी रोड में भी काफी नुकसान हुआ है। देर सायं तक लोग घरों से पानी निकालने में जुटे रहे। एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बताया कि प्रशासन इस बाबत जानकारी जुटा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें