Move to Jagran APP

आपराधिक मामलों के कारण युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के तीन प्रत्‍याश‍ियों के नामांकन रद

Youth Congress President Poll हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के मैदान में उतरे तीन प्रत्याशियों को तगड़ा झटका लगा है। अापराधिक मामले दर्ज होने के चलते युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों के नामांकन को रद कर दिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 05:09 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 05:09 PM (IST)
आपराधिक मामलों के कारण युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के तीन प्रत्‍याश‍ियों के नामांकन रद
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के मैदान में उतरे तीन प्रत्याशियों को झटका लगा है।

शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के मैदान में उतरे तीन प्रत्याशियों को तगड़ा झटका लगा है। अापराधिक मामले दर्ज होने के चलते युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों के नामांकन को रद कर दिया है। युवा कांग्रेस चुनाव में शिकायतों को देख रही संस्था फेम के निर्णय के बाद इनके नामांकन को रद किया गया है। युवा कांग्रेस चुनाव के पीआरओ मुशर्रफ अली ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा चुनाव में जितनी भी शिकायतें आई है उनका निपटरा किया जा रहा है।

loksabha election banner

युवा कांग्रेस चुनाव के लिए चले सदस्यता अभियान में भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। 6 से 15 सितंबर तक चले सदस्यता अभियान में कुल 3 लाख 58 हजार 27 सदस्य बनाए गए। 18 अक्टूबर से सदस्यता अभियान का सत्यापन किया गया। इसमें केवल 97 हजार 727 ही सदस्य बने हैं। आधे अधूरे दस्तावेज के चलते 2 लाख 60 हजार 272 की सदस्यता को रोक दिया गया है।

मुशर्रफ अली ने कहा कि इनका दोबारा से सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 13 से 20 अक्टूबर तक विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। युवा कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी के लिए 41, जिला के लिए 97 और विधानसभा के लिए 247 आवेदन आए हैं। 

4 कारणों से रूकी सदस्यता, एप पर जाकर खुद कर सकते हैं दुरूस्त

युवा कांग्रेस चुनाव के पीआरओ मुर्शरफर अली ने कहा कि चार कारण हैं, जिनकी वजह से सदस्यता को रोका गया है। विशेष अभियान के दौरान प्रत्याशी व सदस्य खुद इसे दुरुस्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया आईडी मिस मैच होने के कारण सबसे ज्यादा सदस्यता रुकी हुई है। आईडी फोटो ओर सदस्य फोटो नहीं मिल रही हैं। कुछ आवेदनों में आईडी क्लीयर नहीं है। उन्होंने कहा आईवाईसी की एप पर इसे खुद ठीक किया जा सकता है। कुछ सदस्यों की फोटो आईडी से क्राप कर लगाई गई हैं। आईवाईसी ने सदस्य बनाने के लिए जो 4 आईडी निर्धारित की थी कुछ ने उससे अलग आईडी लगाई है, यह गलत है। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी के पास जाना होगा। कुछ में मोबाइल नंबर की डुप्लीकेशन है। एक ही मोबाइल नंबर एक से अधिक सदस्यों द्वारा दर्ज किया गया है। इसे उम्मीदवार सही नहीं कर सकते। इसे आरओ को देना होगा वह चेक कर वेरिफाई करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में डुप्लीकेट आईडी दी गई है इसे रद्द किया जाएगा। इसे दुरुस्त नहीं किया जा सकता।

शीर्ष तीन को बुलाया जाएगा साक्षात्कार के लिए

राज्य अध्यक्ष का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। सदस्यता में शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वालों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उनके द्वारा संगठन में दी गई सेवाओं को भी देखा जाएगा। इस महीने के अंत तक राज्य अध्यक्ष सहित जिला और विस कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.