नशे से दूर रह पढ़ाई पर ध्यान दें विद्यार्थी
केंद्रीय विद्यालय पालमपुर में नशे के विरुद्ध बच्चों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधाचार्य ने बच्चों को नशा निवारण व नशीली दवाओं
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 07:16 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 07:16 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पालमपुर : केंद्रीय विद्यालय पालमपुर में शुक्रवार को नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने बच्चों को नशा निवारण व नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव बताए। इसके अंतर्गत कक्षा नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ललित कुमार गुप्ता, कृषि उपनिदेशक डॉ. आरएस मन्हास, कै. अम¨रद्र कौर, बीके सूद व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बच्चों को सुखी जीवन जीने के लिए नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए पढ़ाई में मन लगाने का संदेश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें