दो लड़कियों ने की आत्महत्या, एक ने लगाया फंदा व दूसरी पुल से कूदी
उपमंडल पालमपुर के एक गांव की दो लड़कियों ने शुक्रवार को जान दे दी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 09:22 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 09:22 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पालमपुर : उपमंडल पालमपुर के एक गांव की दो लड़कियों ने शुक्रवार को जान दे दी। एक युवती ने राजपुर के पुल से छलांग लगा दी तो दूसरी ने अपने घर में फंदा लगा लिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
19 वर्षीय युवती ने शुक्रवार शाम को पालमपुर के निकटवर्ती राजपुर के पुल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में युवती को मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचाया गया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया।
दूसरे मामले में इसी गांव की 14 वर्षीय नाबालिग ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें