Move to Jagran APP

कांग्रेस में बढ़ी गुटबाजी, शिमला के बाद कांगड़ा में भी फटे वीरभद्र सिंह की फोटो बिना लगे पार्टी के होर्डिंग्‍स

Dispute in Congress शिमला में प्रदेश कांग्रेस की शुरू हुई गुटबाजी जिला कांगड़ा में भी पहुंच गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के समर्थकों ने रविवार रात कांगड़ा बाईपास में लगे पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली के होर्डिंग्‍स को फाड़ दिया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sun, 23 May 2021 12:18 PM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 12:18 PM (IST)
कांग्रेस में बढ़ी गुटबाजी, शिमला के बाद कांगड़ा में भी फटे वीरभद्र सिंह की फोटो बिना लगे पार्टी के होर्डिंग्‍स
शिमला में प्रदेश कांग्रेस की शुरू हुई गुटबाजी जिला कांगड़ा में भी पहुंच गई है।

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। Dispute in Congress, शिमला में प्रदेश कांग्रेस की शुरू हुई गुटबाजी जिला कांगड़ा में भी पहुंच गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के समर्थकों ने रविवार रात कांगड़ा बाईपास में लगे पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली के होर्डिंग्‍स को फाड़ दिया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समर्थकों का कांगड़ा में भी सक्रिय होने से स्पष्ट है कि कांग्रेस के एक गुट को दूसरे गुट की बढ़ती सक्रियता ना पसंद है और ऐसे में कांग्रेस की पोस्टर फाड़ लड़ाई अब आगे और बढ़ने की संभावना बन रही है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी, वीरभद्र का फोटो न होने से गुस्साए समर्थकों ने फाड़े पार्टी के होर्डिंग्स, पढ़ें खबर

कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व मंत्री जीएस बाली को कोरोना रिलीफ कमेटी का प्रदेश प्रभारी बनाया है और पिछले दिनों ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में जिला कांगड़ा में कांग्रेस ने तीन एंबुलेंस सहित अन्य योजनाओं की शुरुआत की थी। इसी कड़ी के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जीएस बाली की अगुवाई में कई पोस्टर लगाए गए थे।

यह भी पढ़ें: Black Fungus: हिमाचल प्रदेश में ब्‍लैक फंगस के चार मामले, जानिए लक्षण और किस तरह करें बचाव

कांगड़ा बाईपास पर लगे होर्डिंग को भी गुटबाजी के चलते फाड़ा गया है। बताया जा रहा है कांगड़ा बाईपास पर लगे इस हार्डिंग में भी पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह का फोटो न होने के कारण उनके समर्थकों ने ऐसा किया है। इस होर्डिंग में भी एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, जबकि दूसरी तरफ जीएस बाली की बड़ी फोटो लगी थी। इसके अलावा ऊपरी हिस्से में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित राहुल गांधी प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की फोटो थी।

यह भी पढ़ें: मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी लोगों को सलाह, स्वस्थ रहेंगे तो फिर निकल जाएगा शादी का मूहुर्त

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोविड मरीजों के लिए होम आइसोलेशन किट लेकर जाएंगे विधायक, विशेषज्ञ चिकित्‍सक सलाह देंगे

यह भी पढ़ें: हिमाचल में टीकाकरण से पहले पंजीकरण बना मुसीबत, पांच से 10 मिनट में वैक्सीन स्लाट बुक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.