स्युल स्कूल में आपदा से बचाव बताया
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्युल में शुक्रवार विधालय प्रधानाचार्या सरोज रानी संधू की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 05:32 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 05:32 PM (IST)
संवाद सूत्र, डाडासीबा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्युल में शुक्रवार को प्रधानाचार्या सरोज रानी संधू की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। राजनीतिक शास्त्र प्रवक्ता दिलीप सिंह ने बच्चों को विभिन्न आपदाओं और उससे होने वाली हानियों के बारे में जानकारी दी। छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आपदा के बारे में जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी दी व आपदा बचाव के विभिन्न पहलुओं को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें