धर्मशाला के योल में वर्चुअली देखा गया हिमाचल सरकार के तीन साल का कार्यक्रम, विधायक भी रहे मौजूद
Himachal Govt Anniversary प्रदेश भाजपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल पूरे होने के धर्मशाला भाजपा मंडल की ओर से योल के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भाषण वर्चुअली उपस्थित लोगों को दिखाया गया।
योल, जेएनएन। प्रदेश भाजपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल पूरे होने के धर्मशाला भाजपा मंडल की ओर से योल के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भाषण वर्चुअली उपस्थित लोगों को दिखाया गया। सीएम के भाषण के बाद विशाल नैहरिया ने कहा प्रदेश सरकार के तीन सालों का सफर उपलब्धियों भरा रहा है। इन वर्षों में सरकार वैश्विक महामारी कोरोना से भी निपटी अौर विकास कार्यों को भी गति दी।
कोरोना काल के बीच जब सब कुछ थम सा गया था। इसी बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल की व्यवस्थाएं ठीक चली रहीं हैं। सरकार ने सत्ता में अाते ही अपना पहला फैसला सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर लिया। जिसमें वृद्धावस्था पेंशन पाने की अायु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया। प्रदेश में पौने छह लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी है जिन पर 424.58 करोड़ रुपये व्यय किए गए।
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनमंच का अायोजन किया गया। 189 जनमंच शिविर अायोजित किए गए। जिसमें 48446 शिकायतें व मांग पत्र प्राप्त हुए। इन शिकायतों में वे 92 प्रतिशत से भी ज्यादा का निपटारा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्प लाइन 1100 को 16 सितंबर 2019 में शुरू किया गया। इसके लिए एक कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। हर दिन सुबह सात से दस बजे तक कार्य होता है। अब तक 151083 जन शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 120078 समाधान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत बेरोजगारों को रोजगार के लिए मदद की जा रही है।