धर्मशाला नगर निगम में दिग्गज नेताओं के वार्ड में भी नहीं जीत पाए पार्टी प्रत्याशी, पढ़ें खबर
Dharamshala Nagar Nigam नगर निगम चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। इन चुनाव में भाजपा व कांग्रेस सहित कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। ऐसे में सांसद किशन कपूर के गृह वार्ड खनियारा से पूर्व महापौर रजनी देवी जीत गई हैं
धर्मशाला, जागरण संवाददाता। नगर निगम चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। इन चुनाव में भाजपा व कांग्रेस सहित कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। ऐसे में सांसद किशन कपूर के गृह वार्ड खनियारा से पूर्व महापौर रजनी देवी जीत गई हैं, जबकि भाजपा की प्रत्याशी नेहा को हार का सामना करना पड़ा है। इसी तरह से विधायक विशाल नेहरिया के वार्ड 17 सिद्धबाड़ी से भी निर्दलीय प्रत्याशी को विजयश्री मिली है। यहां पर जनता ने भाजपा व कांग्रेस दोनों को ही नकार दिया है।
यही नहीं पिछले उपचुनाव में कांग्रेस की तरफ से मैदान में कूदने वाले विजय इंद्र करण के गृह वार्ड 16 में भी भाजपा व कांग्रेस दोनों को ही जनता ने नकार दिया है। यहां पर भाजपा से निष्कासित आजाद उम्मीदवार के रूप में सर्व चंद जीते हैं। सांसद किशन कपूर, विधायक विशाल नेहरिया व विजय इंद्र कर्ण के वार्ड में उनके पार्टी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। अब यह भी देखा जा रहा है कि निर्दलीय वापस लिए जाएंगे या नहीं।