बिलिंग से उड़ान भरने के बाद दिल्ली का पैराग्लाइडर पायलट पहाड़ियों में लापता, हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू शुरू
Paraglider Pilot Missing पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध बिलिंग घाटी से पैराग्लाइडिंग की फ्लाइंग करने के बाद एक पायलट लापता हो गया है। दिल्ली का उक्त पायलट काफी समय से बीड़ में रह रहा था और उसने शुक्रवार को बिलिंग से उड़ान भरी थी।
बीड़, मुनीष दीक्षित। पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध बिलिंग घाटी से पैराग्लाइडिंग की फ्लाइंग करने के बाद एक पायलट लापता हो गया है। दिल्ली का उक्त पायलट काफी समय से बीड़ में रह रहा था और उसने शुक्रवार को बिलिंग से उड़ान भरी थी। इसके बाद उक्त पायलट वापस नहीं लौटा। उसके साथ उड़ान भर रहे अन्य पायलटों ने बताया कि उक्त पायलट को आखिरी बार उतराला से ऊपर की पहाड़ियों पर देखा गया। पायलट के पास रेडियो आदि न होने से भी उसको ढूंढने में दिक्कत आ रही है। शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर की मदद से इस पायलट को ढूंढने के लिए रेस्क्यू शुरू हो गया है।
पैराग्लाइडिंग के सुपरवाइजर रण विजय ने बताया उक्त पायलट को ढूंढा जा रहा है। उसने कहा लैंड किया है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। उधर डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया ने बताया उक्त पायलट को ढूंढने के लिए रेस्क्यू चल रहा है।