देहरा युकां अध्यक्ष ने सुनी समस्याएं
संवाद सूत्र डाडासीबा देहरा युवा कांग्रेस की बैठक हार में अध्यक्ष अमित ठाकुर की अध्यक्षता म
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 08:16 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 06:24 AM (IST)
संवाद सूत्र, डाडासीबा : देहरा युवा कांग्रेस की बैठक हार में अध्यक्ष अमित ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने समस्याएं भी सुनी। युवाओं ने बताया कि हार में आंगनबाड़ी केंद्र को किराये में लिए कमरे में चलाया जा रहा है। इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। इसके अलावा मंदिर के नजदीक पुलिया व सफाई न होने के कारण मुख्य सड़क धंसने के कारण बरसात में जलभराव होता है। इस कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अमित ठाकुर ने पंचायत चुनाव बारे भी चर्चा की और आश्वास्त किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि अगर ऐसा है तो शीघ्र समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें