हिमाचल प्रदेश में बिजली बोर्ड को डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने लगाया 424 करोड़ का चूना, देखिए आंकड़ा
Himachal Electricity Board राज्य बिजली बोर्ड को डिफाल्टरों ने 424.34 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। इनमें से 365.56 करोड़ रुपये के डिफाल्टर मौजूदा उपभोक्ता हैं जबकि 58.78 करोड़ के डिफाल्टर ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके बिजली कनेक्शन स्थायी तौर पर काटे जा चुके हैं।
शिमला, जेएनएन। राज्य बिजली बोर्ड को डिफाल्टरों ने 424.34 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। इनमें से 365.56 करोड़ रुपये के डिफाल्टर मौजूदा उपभोक्ता हैं, जबकि 58.78 करोड़ के डिफाल्टर ऐसे उपभोक्ता हैं जिनके बिजली कनेक्शन स्थायी तौर पर काटे जा चुके हैं। डिफाल्टरों में प्रदेश के 180 होटल संचालक भी शामिल हैं। इन्होंने 1.96 करोड़ के बिल नहीं चुकाए हैं। यह जानकारी कांग्रेस विधायक आशा कुमारी के सवाल के लिखित जवाब में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने दी। सवाल था कि इस साल 31 जनवरी तक बिजली बोर्ड के कितने डिफाल्टर हैं, इनमें होटलीयर कितने हैं, इनके नाम पते तक पूछे गए।
नहीं बढ़ाए बिजली के दाम
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के एक सवाल के उत्तर में ऊर्जा मंत्री ने कहा 2020-21 में बिजली के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
जिलों में बकाया राशि
- जिला, राशि
- बिलासपुर, 21.57 करोड़
- चंबा, 12.33 करोड़
- हमीरपुर, 6.74 करोड़
- कांगड़ा, 50.18 करोड़
- किन्नौर, 5.84 करोड़
- लाहुल स्पीति, 0.89 करोड़
- मंडी, 29.11 करोड़
- सिरमौर, 55.75 करोड़
- शिमला, 107.97 करोड़
- सोलन, 102.48 करोड़
- ऊना, 18.10 करोड़
- कुल, 424.34 करोड़