इंदौरा में संदिग्ध हालात में तालाब में मृत मिला अधेड़ Kangra News
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के तहत दिनी खास पंचायत में रविवार सुबह एक व्यक्ित का संदिग्ध हालात में शव मिला है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 11:41 AM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 01:00 PM (IST)
dir="auto">डमटाल, जेएनएन। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के तहत दिनी खास पंचायत में रविवार सुबह एक व्यक्ित का संदिग्ध हालात में शव मिला है। 50 वर्षीय पवन सिंह पुत्र मिल्खी राम निवासी जैंट डाकघर राम नगर तहसील इंदौरा का शव एक तालाब में मिला है। इंदौरा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है पवन सिंह मेहनत मजदूरी करता था। शनिवार शाम को वह घर नहीं आया था। परिजनों ने रात को उसकी तलाश भी की, लेकिन कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह व्यक्ित तालाब में मृत हालत में मिला। पुलिस परिजनों के भी बयान ले रही है। यदि हत्या की आशंका जताते हैं तो मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें