Move to Jagran APP

दयावंती महिला कल्याण बोर्ड की गैर सरकारी सदस्य मनोनीत

हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नगरोटा बगवां की पंचायत मुदला सुनेहड की दयावंती को प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड में गैर सरकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है ।दयावंती ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,विधायक अरुण मेहरा तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ नरेश वरमानी का आभार प्रकट किया है। दयावंती ने कहा कि जो जिम्मेवारी

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 06:41 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 06:41 PM (IST)
दयावंती महिला कल्याण बोर्ड की गैर सरकारी सदस्य मनोनीत
दयावंती महिला कल्याण बोर्ड की गैर सरकारी सदस्य मनोनीत

जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने नगरोटा बगवां की पंचायत मुदला सुनेहड़ की दयावंती को प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड में गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। दयावंती ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधायक अरुण मेहरा व भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. नरेश वरमानी का आभार प्रकट किया है। दयावंती ने कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने की कोशिश करेंगी। महिलाओं विशेषकर अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग की महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। लड़कियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पेश आ रही समस्याओं को दूर किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.