महिला मंडल को भेंट की दरी
संवाद सहयोगी, थुरल : हिमाचल युवा शक्ति मंच के संस्थापक विशाल ¨सह ने शुक्रवार को महिला मंड
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 12:06 AM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 12:06 AM (IST)
संवाद सहयोगी, थुरल : हिमाचल युवा शक्ति मंच के संस्थापक विशाल ¨सह ने शुक्रवार को महिला मंडल हलूं थुरल बाजार को दरी और स्मृतिचिह्न देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि महिला मंडल सदस्यों को समाजिक कार्यो के लिए कभी भी उनकी सहायता की जरूरत हो तो वह मदद करेंगे। विशाल ने महाराजा संसार चंद स्मारक राजकीय महाविद्यालय थुरल की दुर्दशा पर भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज का प्रदेश की सरकारों ने जो हाल किया है, वह दर्शाता है कि सरकारें शिक्षा के प्रति कितनी गंभीर हैं। इस मौके पर महिला मंडल प्रधान नीलम सूद, रश्मि सूद, बबली, शिक्षा, अनामिका, निर्मला, सारिका, सलोचना, मंजू, सरिता, अनीता, श्रेष्ठा, सुषमा, कौशल, सुषमा व अरुणा मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें