लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है मतदान, अवश्य करें
Dainik jagran awareness programme देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार देने के लिए वोट के महादान से ही देश का कल्याण होगा।
कांगड़ा, जेएनएन। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार देने के लिए वोट के महादान से ही देश का कल्याण होगा। यह बात विजन को¨चग अकादमी कांगड़ा के निदेशक ऋषि अग्निहोत्री ने दैनिक जागरण के अभियान 'सभी चुनें, सही चुनें' के तहत अकादमी में आयोजित युवा जागरूकता कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा, युवा वर्ग ही विकासशील देश का आधार होता है। युवा वर्ग की सोच जैसी होगी देश भी वैसा ही बन जाएगा। कहा कि युवा वर्ग देश को विश्व में प्रगतिशील बनाने के लिए प्रयासरत है।
भारत युवाओं के दम पर ही विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऋषि अग्निहोत्री ने युवाओं का निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने दैनिक जागरण के प्रयासों की भी सराहना की। मतदान हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और इसे कोई भी नहीं छीन सकता है।
मैं जिम्मेदारी के साथ देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मतदान करूंगी। -तमन्ना।
जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैं अपने वोट का महत्व समझती हूं। वोट का उपयोग देश के विकास एवं उत्थान के लिए कर खुद के देशभक्त होने का दायित्व निभाऊंगी। -ज्योति।
देश की राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को मतदान कर सुदृढ़ बनाना हमारा हक है। इस अधिकार का उपयोग बिना किसी बहकावे में आकर करना हमारा फर्ज है। -अंजलि।
वोट राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। आज का युवा पढ़ा लिखा है। जमाना बदल रहा है और कोई भी युवा वर्ग को भटका नहीं सकता है। प्रिंस कश्यप।
युवाओं में इतनी क्षमता है कि वे मतदान के बल पर सत्ता को पलटने की ताकत रखते हैं। युवाओं को बेवकूफ बनाने के दिन जा चुके हैं। आज का युवा बुद्धि के बल पर मत का प्रयोग देश के विकास एवं राष्ट्रहित के लिए करेगा। -नमन सैनी।