Lockdown: अब घर पर बीतेगा रोमांचक वक्त, होंगी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं; फेसबुक पर मिलेगा हर दिन नया टास्क
लॉकडाउन में लोग घरों से बाहर नहीं निकाले और उनका घर में ही मन लगा रहे इसके लिए धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने पहल की है।
धर्मशाला, मुनीष गारिया। कोरोना वायरस के चलते लगे कफ्र्यू व लॉकडाउन में लोग घरों से बाहर नहीं निकाले और उनका घर में ही मन लगा रहे इसके लिए धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने पहल की है। वह अपने फेसबुक पेज के माध्यम से ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाएंगे और इसके विजेताओं को लॉकडाउन खत्म होने पर सम्मानित करेंगे।
इसके लिए उन्होंने पहली से 10 अप्रैल तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की सूची भी बना ली है। शेष दिनों की सूची बनाई जाएगी। इसे 'हर दिन होगा नया टास्कÓ नाम दिया है।
ये होंगे प्रतियोगिताएं
- एक्टिंग (किसी हीरो या अपने ही परिवार के किसी सदस्य की मिमिक्री)
- नृत्य (पहाड़ी, पंजाबी व हिंदी गानों में)
- गायन (हिंदी, पंजाबी, एवं पहाड़ी)
- कुकिंग (यह पुरुषों के लिए होगी जिसमें वह घर में खाना बनाने की वीडियो शेयर करेंगे)
- चित्रकला
- होम डेकोरेशन
- लेखन प्रतियोगिता
- स्ट रीडिंग
- 10 वर्ष के ब'चों के लिए बेबी पाइम प्रतियोगिता।
लाइव सांस्कृतिक संध्या का भी होगा आयोजन
विशाल नैहरिया अपने फेसबुक पेज के माध्यम से हर दूसरे-तीसरे दिन लाइव सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन करेंगे। इसमें वे क्षेत्र के किसी लोक गायक को बुलाकर उनका लाइव प्रोग्राम करेंगे, ताकि लोगों को घर बैठे लोगों को सांस्कृतिक संध्या को आनंद मिल सके।
प्रतियोगिता शुरू करने का उद्देश्य लॉकडाउन के दौर में घर में बनाए रखना है, ताकि उनका घर में मन लगा रहे। अभी तक प्रारंभिक प्लान है। लॉकडाउन जारी रहा तो प्रतियोगिताएं आगे भी रहेंगी। -विशाल नैहरिया, विधायक, धर्मशाला।