Move to Jagran APP

Dharamshala Municipal Corporation: नगर निगम धर्मशाला में भाजपा के पास 10 पार्षद, कांग्रेस भी आजमाएगी भाग्य

Dharamshala Municipal Corporation नगर निगम धर्मशाला के चुनाव परिणाम में भाजपा को आठ सीटें मिली थीं जबकि कांगेस को पांच से संतोष करना पड़ा था। चुनाव के बाद भाजपा ने रुठे को तो मनाया ही साथ में एक आजाद का भी साथ लिया है।

By Edited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 05:43 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 10:28 AM (IST)
Dharamshala Municipal Corporation: नगर निगम धर्मशाला में भाजपा के पास 10 पार्षद, कांग्रेस भी आजमाएगी भाग्य
नगर निगम धर्मशाला चुनाव में भाजपा को आठ सीटें मिली थीं, जबकि कांगेस को पांच से संतोष करना पड़ा था।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Dharamshala Municipal Corporation, नगर निगम धर्मशाला के चुनाव परिणाम में भाजपा को आठ सीटें मिली थीं, जबकि कांगेस को पांच से संतोष करना पड़ा था। चुनाव के बाद भाजपा ने रुठे को तो मनाया ही, साथ में एक आजाद का भी साथ लिया है। महापौर व उपमहापौर पद के लिए पार्टी ने अपना कुनबा बढ़ाया है। वार्ड 16 से आजाद जीते सर्व चंद भाजपा के साथ हैं। वार्ड 17 से आजाद जीतीं डिंपल भी भाजपा के खेमे में आ गई हैं। हालांकि उनकी पृष्ठभूमि भाजपा से ही रही है लेकिन टिकट न मिलने पर वह आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरी थीं।

prime article banner

शनिवार को वन मंत्री एवं नगर निगम चुनाव प्रभारी राकेश पठानिया की अगुवाई में उन्होंने भाजपा के प्रति अपनी आस्था जताई है। अब भाजपा के पास 10 पार्षद हैं। महापौर व उप महापौर के चुनाव के लिए भाजपा के पास बहुमत है लेकिन कांग्रेस भी इस लड़ाई को लड़ने से पीछे नहीं है। भाजपा की कोशिश है कि 12 अप्रैल को फैसला हो जाए ताकि निर्धारित 13 अप्रैल तक का इंतजार न करना पड़े। पार्टी इस बात को लेकर भी चिंतित है कि कहीं कोरम पूरा न होने पर अगले दिन दोनों पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया दोबारा न करवानी पड़े। पार्टी के पास बहुमत तो जरूर है लेकिन महापौर व उप महापौर पद के लिए चेहरे तय करने के लिए पासा मुख्यमंत्री के पाले में भी फेंका गया है।

भाजपा की रणनीति तो तय है लेकिन कांग्रेस भी इस फिराक में है कि पद के चाहवानों को अगर भाजपा की ओर से सहयोग नहीं मिलता है तो उन्हें अपने साथ जोड़ा जाए। भाजपा नेता ने ब्राह्मण समुदाय को भी महापौर का पद देने के लिए पैरवी की है। फिलहाल यह हैं कार्यक्रम नगर निगम धर्मशाला के कैबिनेट हॉल में 13 अप्रैल को उपायुक्त राकेश प्रजापति नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद महापौर व उप महापौर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी। दोनों पदों के चुनाव में पहले दिन 17 पार्षदों में से 13 का होना जरूरी होगा। अगर शपथ के बाद संख्या पूरी नहीं हुई तो अगली तिथि प्रशासन की ओर से तय की जाएगी।

वन मंत्री एवं नगर निगम चुनाव प्रभारी राकेश पठानिया का कहना है भाजपा के पास अब 10 पार्षद हैं। महापौर व उप महापौर के चेहरे हाईकमान तय करेगा। नगर निगम चुनाव में भाजपा का कुनबा बढ़ा है। शनिवार को पार्षद डिपंल भी भाजपा के साथ जुड़ी हैं। भाजपा नगर निगम में अपने महापौर व उपमहापौर बिठाएगी। भाजपा ने हमेशा ही विकास को प्राथमिकता दी है और भविष्य में भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.