Coronavirus: जल शक्ति विभाग के तीन कर्मचारियों समेत जिला कांगड़ा में 49 लोग कोरोना पॉजिटिव
Kangra Coronavirus Update जिला कांगड़ा में जल शक्ित विभाग के तीन कर्मचारियों समेत कांगड़ा में शुक्रवार सुबह कोरोना वायरस के 49 नए मामले दर्ज हुए हैं। जल शक्ति विभाग के कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए जाने के चलते जल शक्ति विभाग आलमपुर दो दिनों के लिए बंद कर दिया है।
धर्मशाला, जेएनएन। जिला कांगड़ा में जल शक्ित विभाग के तीन कर्मचारियों समेत कांगड़ा में शुक्रवार सुबह कोरोना वायरस के 49 नए मामले दर्ज हुए हैं। जल शक्ति विभाग के कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए जाने के चलते जल शक्ति विभाग आलमपुर दो दिनों के लिए बंद कर दिया है। अब कार्यालय में सभी कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट लिए जाएंगे। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही सोमवार को पुन: जल शक्ति विभाग आलमपुर को खोला जाएगा।
इसके अलावा संक्रमित पाए गए लोगों में बैजनाथ से 10, पालमपुर के 8, कांगड़ा के पांच सहित अन्य उपमंडलों से लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया जिला में अब तक कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 7055 पहुंच गया है। इसमें 1041 सक्रिय मामले हैं और 169 कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5845 स्वस्थ हो चुके हैं।